नाहन (एमबीएम न्यूज): गरीब गर्भवती महिलाओं के लिए 108 एंबूलेंस वरदान बन रही है। बीती रात 108 एंबूलेंस ने सुनीता की सफल डिलीवरी करवाई। रात 10:08 बजे सुनीता पत्नी दुर्गेश ने बेटे को एंबूलेंस में ही जन्म दिया। इसमें ईएमटी जुल्फकार अली व पायलट परमानंद ने अहम भूमिका निभाई।
सनद रहे कि 108 एंबूलेंस सेवा में सफल प्रसूति करवाने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में यशवंत विहार कालोनी के नजदीक भी सडक़ के किनारे एक महिला ने 108 में ही शिशु को जन्म दिया।