ऊना (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना अंब के तहत एक गांव की महिला ने एक व्यक्ति पर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला ने अदालत के माध्यम से इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि वह मूल रूप से पंजाब की रहने वाली है और अपने पति के साथ क्षेत्र के एक गांव में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है।
महिला के अनुसार गत 12 जून को उनके घर एक व्यक्ति सूट बेचने के लिए आया और उसने सूट खरीदने को कहा। जिस पर उसने आरोपी से दो सूट खरीदे। इसके बाद आरोपी ने महिला के पति के साथ दोस्ताना रिश्ते बनाए और एक दिन दोनों को राते के भोजन के लिए अंब स्थित अपने किराए के मकान पर आमंत्रित किया। जहां उसने महिला के पति को शराब पिलाई और महिला को शीतलपेय दिया। जिसके बाद महिला और उसका पति दोनो बेसुध हो गए।
कथित रूप से बेहोश में आरोपी ने महिला के साथ दुराचार किया। इसके बाद आरोपी ने रात के वक्त भी उसके पति की अनुपस्थिति में अपने किराए के मकान में उसके साथ दुराचार किया। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने अदालत के आदेश पर धारा 376, 342, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच पडताल की जा रही है।