सोलन (एमबीएम न्यूज) : जौणाजी मार्ग पर देर रात एसेंट कार (एचपी63ए-1752) के खाई में लुढक़ जाने से तीन युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नालागढ़ के राजपुरा के रहने वाले 22 वर्षीय तनु, 24 वर्षीय संजय व 23 वर्षीय राहुल के रूप में की गई है। वहीं 21 वर्षीय रजत का ईलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। 108 एबुलेंस सेवा के ईएमटी विनोद कुमार के मुताबिक हादसे की सूचना रात 12 बजकर 38 मिनट पर मिली थी। यह हादसा कालाघाट के नजदीक हुआ।