चंबा (एमबीएम न्यूज़) : जिला मुख्यालय के चार किलोमीटर दूर स्थित पॉलटैक कॉलेज भ्रदम में एक प्रशिक्षुुओं ने पंखे के कुंडे से लटक कर अपनी जान दे दी। मामला सोमवार शाम करीब पांच बजे का है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके की ओर रवाना हो गई। मृत्तक की पहचान रिशव आयु बीस वर्षीय निवासी कांगड़ा के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि कंप्यूटर इंजीनियरिंग में रिशव पढ़ाई कर रहा था। सामने यह भी आया है कि रिशव मानसिक तौर पर परेशान था। एएसपी चंबा वीरेंद्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक दृष्टि में यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।