हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : उपमंडल नादौन के कांगू क्षेत्र के मूल निवासी पम्मी ठाकुर ने नए अंदाज में छैले बागे दा मोर (परिया बदूंका) पम्मी ठाकुर की आवाज़ में पेश किया है। इस पुराने गीत “परिया बदूंका राजा होया त्यार, मारी जे लैना छैले बागे दा मोर” को वेस्टर्न स्टाइल में गाया है। नादौन के अमतर गांव में प्रदेश के इस लोकगीत की शूटिंग हुई है जिसमें उनका साथ प्रसिद्ध पंजाबी एक्टर मीरा शर्मा ने दिया है।
उन्होंने इस लोकगीत को बड़े ही अच्छे अंदाज में पेश किया है। यह गाना अगर हिमाचल का सबसे लोकप्रिय लोकगीत कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसमें संगीत परमजीत पम्मी ने दिया है। जबकि इसके निदेशक साहिल सिंह, कैमरा मैन लवली अत्री, सोनू सिंह, मेकअप डेविड ने उनका साथ दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=Iqqy2AYYK64
गौर रहे कि पम्मी ठाकुर ने इससे पहले कंगना नॉन स्टॉप, रामा ओ रामा, राम केड़े बेले जपना, सत गुरू में तरी पतंग, शिव मेरा भोला नचदा, चंगे वाला जोगी, बाबा जी चंगें लिखयों मेरे लेख एलबम तैयार कर चुके है। जबकि मीरा शर्मा ने टी-सीरिज में हो गई मै बावरी, टैली फिल्म अनपित फुल, टाईमज रैगुलेशन निकाल चुकी है। एलबम में पूनम, किरन, दिनेश उनका साथ दिया है।