रिकांगपिओ (जीता सिंह नेगी) : हिमाचल परिवहन मजदूर संघ की ईकाई द्वारा शुक्रवार को बस स्टैंड में कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में काला दिवस मनाया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपनी बाजुओं व आंखों पर पटटी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। संघ अध्यक्ष विपन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि यह काला दिवस गत वर्ष 16 जून को कर्मचारियों के साथ हूए घोर अन्याय व उत्पीडऩ के विरोध में मनाया गया तथा कर्मचारियों की ओर से इसी तरह हर वर्ष यह दिन काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।