सूर्यास्त – 07:29
कर्क (Cancer) मन का नकारात्मक व्यवहार आपको हताश करेगा। बाहर का खाने-पीने के कारण स्वास्थ्य खराब होगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ बखेड़ा खड़ा होगा। नए संबंध तकलीफदेह साबित होंगे। पैसे की तंगी अनुभव करनी पड़ेगी। दुर्घटना, ऑपरेशन का योग है। ईश्वरभक्ति से राहत महसूस कर सकेंगे।
सिंह (Leo): पति- पत्नी के बीच मामूली कारणों से खटराग उत्पन्न होने से मनमुटाव होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के बारे में चिंता रहेगी। सांसारिक विषयों के बारे में उदासीन रहेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ की मुलाकात विशेष आनंददायक नहीं रहेगी। कोर्ट- कचहरी के प्रश्न हल होने में विलंब होगा।
कन्या (Virgo): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य बना रहेगा। घर में सुख- शांति का माहौल रहने से प्रसन्नता अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और काम में सफलता मिलेगी। बीमारी में राहत महसूस होगी। नौकरी में लाभ मिलेगा। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को तथा सहकार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा।
तुला (Libra): आज आप कल्पना और सृजनशक्ति का उत्तम उपयोग कर सकेंगे। संतानों की प्रगति होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात रोमांचक रहेगी। तन- मन से ताजगी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। अत्यधिक विचारों से मन विचलित बनेगा। आज किसी के साथ बौद्धिक चर्चा या वाद- विवाद में भाग लेने का अवसर आएगा ।
वृश्चिक (Scorpio): आज के दिन आप शारीरिक और मानसिक रूप से भय अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पारिवारिक सदस्यों तथा सगे-संबंधियों के साथ अनबन होने की संभावना है। माता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन, वाहन, वगैरह की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें।
धनु (Sagittarius): नए कार्य की शुरुआत के लिए शुभ समय है। मित्रों और सगे- संबंधियों के आगमन से घर में प्रसन्नता रहेगी। हाथ में लिए हुए कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। लघु प्रवास होगा। धन लाभ का योग है। छोटे भाई- बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है।
कुंभ (Aquarius): आपका दिन प्रफुल्लित रहेगा। सगे- संबंधियों तथा मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। सुरुचिपूर्ण और मिष्टान्न का आनंद लेंगे। घूमने- फिरने और पर्यटन का कार्यक्रम आयोजित होगा। आर्थिक दृष्टि से लाभदायक दिन है। अध्यात्म और चिंतन में गहरी रुचि लेंगे।
मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन और पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखे। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। मित्रों तथा स्वजनों के साथ मतभेद खड़े होंगे। लालच वृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। जमानतगीरी या कोर्ट-कचहरी के मामलों में न पड़ना अच्छा रहेगा