बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : शालुघाट में जेपी उद्योग से मालभाड़े को लेने के लिए चल रहा आंदोलन को 79 दिन और आमरण अनशन को 7 दिन बीत गये है। अब अनशन कर रहे लोगो का स्वास्थ्य भी काफी बिगड़ रहा है। बुधवार को अनशन पर बैठे लोगो का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भडतेर के डॉ गुरप्रीत कौर व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलोखर के डॉक्टर पंकज ने स्वास्थ्य जांचा। इन चिकित्सको ने कहा कि अनशनकरियों को हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ेगा, परन्तु सभी अनशनकरियों ने हॉस्पिटल जाने से सख्त मना कर दिया।
दौलत सिंह ने कहा कि हमे अपने ऑपरेटर भाइयों के हितों की रक्षा के लिये अगर जान भी देनी पड़े तो वो हमारे सौभाग्य होगा। आज शालूघाट में लोगों का भारी जनसमूह उमड़ा, जिसमे काफी संख्या में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हुए महिला मंडल बागा, महिला मंडल हरडी कोटी, महिला मंडल छकोह व महिला मंडल घेरटा ने इस आंदोलन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर इस आन्दोलन का समर्थन किया।
पूर्व बीडीसी घ्याल पंचायत कृष्ण सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान धार टटोह रणजीत सिंह ठाकुर पूर्व उप प्रधान रूपलाल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कबीर पंथी समाज सुधार सभा के महासचिव बलदेव सिंह, उप प्रधान एक्स सूबेदार कृसनु राम, मानव सेवा संस्थान एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरजीत व ऋषि मार्कंडेय भुतपूर्व सैनिक परिवहन सभा के सदस्य व कामरेड हरिलाल शर्मा ने भी अनसन का समर्थन किया। बुधवार को सभी ऑपरेटरों ने गेट तक काले झंडे लेकर जोरदार नारों के साथ रोष रैली निकाली ।
इस आन्दोलन को समर्थन देने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में लोग पहुँच रहे है। समन्वय समिति के प्रेस सचिव हेमराज शर्मा ने कहा की अगर सरकार ने समय रहते इस मसले को नही सुलझाया तो इसके परिणाम गंभीर होंगे इससे इलाके मे भारी तनाव व आक्रोश की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को अनशन पर बैठे दौलत सिंह ठाकुर की नन्ही सी बेटी देवांशी ठाकुर भी अनशन स्थल पर पहुंची ! देवांशी ने अपने पापा को गले लगाया और रुआंसी आवाज में उन्हें घर चलाने के आग्रह किया।
शालुघाट में चल रहे आन्दोलन को क्षेत्र के सभी महिला मंडलों ने भी अपना समर्थन दे दिया है । यह महिला मंडल रोजाना आन्दोलन स्थल पर पहुँचते है तथा आन्दोलन कर रहे लोगो को अपना समर्थन देते है बुधवार को महिला मंडल बागा, महिला मंडल हरडी कोटी, महिला मंडल छकोह व महिला मंडल घेरटा ने आन्दोलन स्थल पर पहुँच कर दिन भर भजन कीर्तन किया ।