सोलन (एमबीएम न्यूज़) : पुलिस थाना धर्मपुर के तहत एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार (37) पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव रोड़ो पेद धर्मपुर ने सोमवार की सुबह गलती से कोई जहरील पदार्थ निगल लिया।
जोगिंद्र कुमार को ईलाज के लिए धर्मपुर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान था तथा उसकी धर्मपुर के अस्पताल से दवाईयां चली हुई थी।
उधर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।