• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / जम्मू कश्मीर / लद्दाख : नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन, 7 शहीद

लद्दाख : नदी में गिरा 26 जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन, 7 शहीद

May 27, 2022 by MBM News Network

 नई दिल्ली, 27 मई : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया हैं। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय सेना के 7 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

FILE PHOTO

जानकारी के मुताबिक ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है। 26 जवानों का एक दल परतापुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ के फॉरवर्ड एरिया की ओर जा रहा था। करीब 9 बजे थोइस से लगभग 25 किमी दूर, वाहन सड़क से फिसल गया और श्योक नदी में गिर गया। यह वाहन करीब 50-60 फीट नीचे गिरा।

7 Indian Army soldiers lost their lives so far in a vehicle accident in Turtuk sector (Ladakh), grievous injuries to others too. Efforts on to ensure best medical care for injured, incl requisition of air effort from IAF to shift more serious ones to Western Command: Army Sources

— ANI (@ANI) May 27, 2022

सभी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया। यहां 7 जवानों को मृत घोषित कर दिया गया हैं  जबकि अन्य का उपचार जारी हैं। फ़िलहाल सेना ने इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की हैं। 

Filed Under: जम्मू कश्मीर, नेशनल, मुख्य समाचार Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi



Copyright © 2022