नई दिल्ली, 15 दिसंबर : करीब एक सप्ताह तक जिंदगी व मौत के बीच संघर्ष कर रहे कैप्टन वरुण सिंह के निधन की दुखद खबर आई है। भारतीय वायुसेना ने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। सुल्लूर हैलीकाॅप्टर क्रैश में वो अकेले ही एक ऐसे शख्स थे, जो जीवित बचे थे। लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका। इंडियन एयरफोर्स ने कैप्टन वरुण सिंह के शोक संलिप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
बता दें कि कैप्टन वरुण सिंह का उपचार बैंगलुरू के कमांड अस्पताल में चल रहा था। वो उसी हैलीकाॅप्टर में सफर कर रहे थे, जिसके कै्रश होने से चीफ डिफंेस स्टाफ बिपिन रावत सहित कुल 13 का निधन हो गया था।
Indian Air Force Tweet : https://twitter.com/IAF_MCC/status/1471014776377511939?s=20