शिमला/चंबा, 07 सितम्बर : हिमाचल प्रदेश में भारत के सबसे बुजुर्ग शिक्षक (Veteran teacher) के होने का दावा किया गया है। यह दावा चंबा की एक नामी संस्था प्रेरणा द इंस्पिरेशन द्वारा किया गया है। इसके मुताबिक 101 वर्षीय श्री प्यार सिंह ने 1949 से 1979 तक शिक्षण कार्य किया है।
शनिवार को जहां इस शिक्षक दिवस (Teachers Day) पर गुरुजनों को सम्मान दिया जा रहा था, वहीं संस्था द्वारा 101 साल के शिक्षक प्यार सिंह को सम्मानित किया गया। हालांकि संस्था के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड (Record) फिलहाल मौजूद नहीं है जो इस बात की तस्दीक करें कि वह देश के सबसे बुजुर्ग शिक्षक हैं। संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया कि श्री प्यार सिंह ने उस दौर में शिक्षा की अलख (Education standards) जगाई जब सीमित संसाधन (Limited Resources) हुआ करते थे। ऐसी विभूतियों को सम्मान प्रदान कर संस्था भी गौरवान्वित महसूस कर रही है।
संस्था के अध्यक्ष का यह भी दावा है कि श्री प्यार सिंह (Pyar Singh) ने चंबा जनपद में शिक्षा प्रदान की है। उनका कहना था कि संस्था ने बुजुर्ग शिक्षक का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness book of world record) में दर्ज करवाने की कवायद शुरू कर दी है। इस बारे सहयोग के लिए प्रशासन से भी आग्रह किया गया है। उनका कहना था कि यह भी संभव हो सकता है कि श्री प्यार सिंह जी दुनिया के सबसे बुजुर्ग (world’s’ oldest teacher) व्यक्ति हो जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में शिक्षा (Education) के अलग जगाने में अग्रिम भूमिका निभाई हो। बहरहाल संस्था का प्रयास अगर वास्तव में सही साबित होता है तो देश के पहले मतदाता श्री शरण सिंह नेगी के बाद हिमाचल को शिक्षा के अंतर्राष्ट्रीय पटल (International level) पर भी पहचान मिलेगी।
उधर गूगल सर्च पर भारत में सबसे बुजुर्ग शिक्षक के तौर पर योगा टीचर रही वी नैनामल (V Nenammal ) का नाम मिलता है। जिन्होंने 99 वर्ष की आयु में संसार को त्यागा था। इसमें कोई दो राय नहीं है कि राज्य (State) में ऐसे सैकड़ों शिक्षक हैं, जिन्होंने 90 की उम्र का पड़ाव पूरा किया है। संभवत प्यार सिंह जी पहले ऐसे सेवानिवृत्त शिक्षक होंगे, जिन्होंने 100 की उम्र को पूरा किया है। उधर संस्था का यह भी कहना है कि प्यार सिंह जी की उम्र 101 वर्ष व आठ महीने है। दुनिया के सबसे बजुर्ग का रिकॉर्ड ब्राजील से मिल रहा है। श्री प्यार सिंह से जुड़े रिकॉर्ड संकलित किये जा रहे है। दीगर है कि इस समय भी श्री प्यार सिंह जी पूरी तरह स्वस्थ है साथ ही अपनी बात को बताने में भी समर्थ है।