शिमला, 07 अगस्त : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप के होम क्वारंटीन होने के बाद जिला ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर की बैठकें स्थगित कर दी गई है। हालांकि सुरेश कश्यप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। फिर भी उन्होनें सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए आगामी एक सप्ताह के लिए स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा बाद में की जाएगी।
गौरतलब है कि भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के सम्पर्क में आए थे और सुखराम चौधरी की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई है। इसलिए भाजपा अध्यक्ष व अन्य लोग जो सुखराम चौधरी जी के सम्पर्क में आए थे सभी ने ऐहतियातन स्वयं को होम क्वारंटीन कर लिया है।
Latest
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
- MMC का रिजल्ट जारी, 57.14 % रहा पहले सेमेस्टर का परिणाम