शिमला, 01 अगस्त : हिमाचल में कोरोना वायरस की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। जनजातीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर राज्य के अन्य 10 जिलों में आज 70 पाॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमें से सर्वाधिक 15 मामले सिरमौर जिला में पाए गए। बिलासपुर में 11, ऊना में 10, सोलन में 9, कांगड़ा में 8, मंडी में 7, चंबा में 4, शिमला में 3, कुल्लू में 2 और हमीरपुर में एक मामला सामने आया। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 2634 पहुंच गया है। इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1103 है। अब तक 1502 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 57 फीसदी है। आज 43 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हुए हैं। सोलन में सबसे ज्यादा 32 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। शिमला से 4, मंडी से 3 और बिलासपुर से एक मरीज ठीक हुआ। प्रदेश में आज कोरोना के कुल 2283 टैस्ट किए गए। जिनमें से 549 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। प्रदेश में अभी तक कुल 147997 लोगों के कोरोना टैस्ट किए जा चुके हैं।
बिलासपुर जिला में एम्स कोठीपुरा के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का कोरोना संक्रमित मिलना जारी है। आज 11 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सिरमौर के शाम को 9 पाॅजिटिव मामलों में 5 शिलाई, 3 नाहन और 1 पांवटा साहिब से है। जोकि बाहर देश से वापस आया है। इन 9 संक्रमितों में 7 पुरूष हैं, जिनकी आयु 23 वर्ष से लेकर 56 वर्ष के बीच है। इसके अलावा एक 15 वर्षीय युवती और 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। इससे पहले दिन में मिले छह पाॅजिटिव मामलों में पांच पुरूष हैं, जिनकी आयु 7 साल से लेकर 73 साल के बीच है। इसके अलावा 25 वर्षीय युवती भी कोरोना पाॅजिटिव मिली है। 5 मामले नाहन और एक पांवटा साहिब से आया है। मंडी जिला के 7 मामलों में 6 गोहर जबकि एक सरकाघाट क्षेत्र से संबंधित है। शनिवार को सेना के तीन जवानों और अर्द्धसैनिक बल के एक जवान सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं एक महिला कोरोना से जंग जीतने में कामयाब रही है। शिमला में आज तीन लोग पॉजिटिव आए हैं। संजौली, भराड़ी व कुसुम्पटी, सभी से 1-1, दो पहले पॉज़िटिव के कॉन्टेक्ट्स हैं।
कांगड़ा जिला के आठ पाॅजिटिव मामलों में लेह से लौटे ज्वालामुखी तहसील के चैकी गांव का 21 वर्षीय तथा शाहपुर के सल्ली गांव का 22 वर्षीय जवान, जम्मू से लौटा नूरपुर के कंडवाल गांव से 28 वर्षीय सेना का जवान जोकि कंडवाल में संस्थागत संगरोध केंद्र में था, पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह लेह से लौटा ज्वालामुखी मोरड गांव का 31 वर्षीय जवान, पंजाब के जीरकपुर से लौटी पालमपुर के गोपालपुर गांव की पांच वर्षीय बच्ची, पठानकोट में काम करने वाले गंगथ के तिरथीपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति, दिल्ली से लौटा नूरपुर के सुडयाल का 28 वर्षीय युवक तथा सीएसआईआर संस्थान पालमपुर का पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्ति के परिवार से चार वर्षीय बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोलन जिला 663 मामलों के साथ टाॅप पर बना हुआ है। कांगड़ा में संक्रमण का आंकड़ा 468, सिरमौर में 345, हमीरपुर में 307, उना में 217, मंडी में 172, शिमला में 168, चंबा में 109, बिलासपुर में 99, किन्नौर में 45, कुल्लू में 37 और लाहौल-स्पीति में 4 हैं।
Latest
- #Solan : ITBP से बर्खास्त कर्मी बना सेंधमार, हनुमान मंदिर में वारदात को दिया था अंजाम
- कांगड़ा : पिकअप व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत
- मां के मोक्ष की कामना लेकर पदयात्रा पर निकली डॉक्टर आस्था अग्निहोत्री
- वाह रे राजनीति : बरसों बाद मिले गुरु-चेला, राणा ने धूमल के पांव छूकर लिया आशीर्वाद
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल