• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony
  • Join MBM Members Club

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • प्रेस विज्ञप्तियां
  • युवा
  • Exclusive (Members)
You are here: Home / मुख्य समाचार / नौहराधार : साहब,12 साल तक दबंगई से करवाई गई मजदूरी, अब गांव ही छोड़ आया हूं….

नौहराधार : साहब,12 साल तक दबंगई से करवाई गई मजदूरी, अब गांव ही छोड़ आया हूं….

August 14, 2019 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन: नौहराधार तहसील के कुफर कायरा(टोन्डा) के बीपीएल व्यक्ति से दबंगई कर बगैर दिहाड़ी के ही मजदूरी करवाने का मामला सामने आया है। इस बाबत जिलाधीश को पीड़ित ने 2 पन्नों की शिकायत सौंपी है। अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाला दिलाराम बुधवार को एमबीएम न्यूज नेटवर्क के कार्यालय पहुंचा। अगर दिलाराम के आरोपों को सही माना जाए, तो मामला बेहद ही गंभीर है।

शिकायतकर्ता दिला राम

बीपीएल परिवार से ताल्लुक रखने वाले दिलाराम का कहना था कि उसे टोंडा पंचायत के रहने वाले जगमोहन ठाकुर ने 12 साल तक मजदूर बना कर रखा और इसके बदले मेहनताना तक नहीं दिया गया। जब हद हो गई तो वह गांव से भाग आया है। यही नहीं दिलाराम ने यह भी कहा कि वह पिछले एक सप्ताह से घर नहीं गया है। उसे डर है कि उस पर हमला किया जा सकता है। दिलाराम का यह भी आरोप है कि अगर उसे कहीं जाना होता है तो इसके बदले उसे अपनी पत्नी या परिवार के किसी सदस्य को काम पर भेजना होता है।

आरोप जूते, डंडे व थप्पड़ मारने का भी है। हालांकि आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकती है, लेकिन मामला बेहद ही संगीन हैं। दिलाराम की मानें तो जगमोहन ठाकुर के घर पर तमाम कार्य वही करता है। इसके बदले उसे कोई भी राशि नहीं दी जाती। उसका कहना है कि जो रकम उसे मिली भी है। उसे भी बार-बार बकाया में रखा जाता है। दिलाराम का यह भी कहना है कि उसका परिवार ससुराल में रह रहा है।

उधर एमबीएम न्यूज नेटवर्क में जब आरोपों में घिरे जगमोहन ठाकुर से संपर्क किया तो उनका कहना था कि व्यक्ति द्वारा झूठ बोला जा रहा है। इस मामले में कोई लेन-देन नहीं है। उन्होंने यह माना कि वह इनके घर काम करने आता है। लेकिन इसके बदले उसको मेहनताना भी मिलता है। जगमोहन ठाकुर का यह भी कहना था कि उसकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार है,उसका उपचार आईजीएमसी शिमला से चल रहा है। वह खुद भी बीमार हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार

Loading…

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • करियर अकादमी नाहन के 6 छात्रों ने NDA की लिखित परीक्षा में बजाया डंका….    
  • रिकांगपिओ: बर्फ़बारी से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में, थम गए बसों के पहिए
  • बिलासपुर सदर में इस दफा जनमंच की अध्यक्षता करेंगे सामाजिक न्याय मंत्री डॉ राजीव सैजल 
  • ऊना : 108 एंबुलेंस वाहन कर्मियों ने महिला का करवाया सुरक्षित प्रसव   
  • शिमला : सेवादार के सहारे चल रही पीएचसी ट्राई-चार साल से सरकार ने नहीं भरा कोई पद

Recent Comments

  • झूठी है दयाल प्यारी के अपहरण की खबर, खुद गईं समर्थकों की गाड़ी में - In Himachal | इन हिमाचल | on नहीं हुआ भाजपा से बगावत करने वाली दयाल प्यारी का अपहरण, पढि़ए क्या है सच्चाई
  • Kuldeep Chauhan on नाहन : सेना की 120 एकड़ भूमि की कमी दूर करेगी सरकार, बदले में सिविलियन…..
  • Munish on HPSSC : पोस्ट कोड 730 के तहत भाषा अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का नतीजा जारी
  • Kulbhushan on फेसबुक पर विधायक विक्रमादित्य बन रहे हीरो, यात्रा भत्ते में बढ़ोतरी पर सदन में चुप्पी
  • Raj on हिमाचल में SMC के तहत विद्यालयों में नियुक्तियों पर रोक, हाईकोर्ट का स्टे

Copyright © 2019