नितेश सैनी / सुंदरनगर
कौन कहता है कि बुने हुए ख्वाब सच्चे नहीं होते, मंजिले उन्ही को मिलती है, जिनके इरादे पक्के होते है। ऐसा ही पक्का इरादा था, सुंदरनगर के आशीष चौधरी का, जो अपनी मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग टीम का हिस्सा बन गए है। आगामी 16 अप्रैल से 27 अप्रैल तक थाईलैंड में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय बॉक्सिंग संघ ने पुरुष टीम का चयन कर दिया है। चयन पटियाला स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्पोर्ट्स (एनआईएस) में 17 व 18 मार्च को किया गया है। इस चैंपियनशिप के लिए हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर के जरल गाँव से संबंध रखने वाले आशीष चौधरी का चयन हुआ है,इससे क्षेत्र सहित प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बता दें कि आशीष चौधरी हिमाचल के पहले ऐसे खिलाड़ी हैं,जो बॉक्सिंग की एशियन चैंपियनशिप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे,उनका चयन 75 किलो भार वर्ग में हुआ है। आशीष चौधरी के चयन के बाद प्रदेश सहित भारतीय बॉक्सिंग संघ को गोल्ड की उम्मीद है। आशीष चौधरी ने कहा की उन्हें 10 साल की मेहनत के बाद आज भारतीय टीम का हिस्सा बनने का मौका मिला है,इस मौके को मैडल जीतकर हमेशा याद रखना चाहते है। आशीष ने अपने चयन पर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष राजेश भंडारी, उपाध्यक्ष सुरेंदर,माता-पिता व कोच नरेश वर्मा सहित सभी परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
ये बॉक्सर करेगे देश का प्रतिनिधित्व
1. दीपक (49) हिसार(हरियाणा)
2. अमित पघाल (52) रोहतक(हरियाणा)
3. क्र्विंद्र सिंह बिष्ट (56) (उतराखंड)
4. शिवा (60) थापा(असम)
5. रोहित (64) तोकस(दिल्ली)
6. आशीष (69) हिसार(हरियाणा)
7. आशीष चौधरी (75) सुंदरनगर(हिमाचल प्रदेश)
8. वृजेश यादव (81) गुरुग्राम(हरियाणा)
9. नमन तवर (91) विभानी
10. सतीश कुमार (91+) उत्तर प्रदेश
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक