Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • #Una : सड़क दुर्घटना में कार की चपेट में आए शख्स ने PGI में तोड़ा दम  
    • क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में हुआ कैम्पस साक्षात्कार, 77 आवेदकों ने लिया भाग        
    • बिलासपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव  
    • उप लेखा अधिकारी की कार्यप्रणाली के खिलाफ इंटक ने किया प्रदर्शन
    • हमीरपुर में स्वच्छता नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई, CCTV कैमरे लगाने पर विचार
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Thursday, June 8
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»क्राइम»विजीलेंस इंस्पेक्टर को 10 लाख की रिश्वत देते आरटीओ रंगे हाथो काबू, रिवर्स ट्रैप में फंसा
    क्राइम

    विजीलेंस इंस्पेक्टर को 10 लाख की रिश्वत देते आरटीओ रंगे हाथो काबू, रिवर्स ट्रैप में फंसा

    MBM NewsBy MBM NewsMarch 19, 2019Updated:August 24, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    एमबीएम न्यूज़/ऊना
    रिश्वत लेने के मामले में आरोपी चल रहे नालागढ़ के आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को  विजीलेंस की टीम ने 10 लाख रुपये की रिश्वत की पेशकश के बाद रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी आरटीओ विजीलेंस  के एक अधिकारी को अपने पुराने केस को हल्का करने और उसकी आय से अधिक संपति के मामले की जांच न करने की एवज में रिश्वत देने की पेशकश की थी। जिसके बाद विजीलेंस टीम ने ट्रेप लगाकर आरोपी आरटीओ को 10 लाख रुपये नकद राशि सहित दबोच लिया है और इसे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसकी पुष्टि  विजीलेंस के एएसपी सागर चंद ने की है।    कार्रवाई में जुटी विजीलेंस की टीम

     आरोपी अधिकारी को ऊना का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। जानकारी अनुसार विजिलेंस की टीम ने मैहतपुर में विजिलेंस को देने के लिए दस लाख रुपए के साथ ट्रैप किया है। ओमप्रकाश पुरी ने अपने खिलाफ दर्ज मामले की जांच को हल्का करने तथा उसके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति का मामला की जांच न करने के लिए विजीलेंस टीम को रिश्वत 10 लाख रुपये देने का ऑफर दिया। जिस पर विजीलेंस टीम ने रिवर्स ट्रैप लगाया और मंगलवार सुबह 10 लाख रुपये मंगलवार को मैहतपुर में सुबह देना तय हुआ था।  
     
    गवाहों की मौजूदगी में विजीलेंस ऊना की ट्रैप टीम ने इस रिवर्स ट्रैप में आरटीओ ओम प्रकाश पुरी को 10 लाख रुपये के साथ दबोच लिया। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार उन्मूलन की धारा 8 तथा 12 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। आरटीओ ओम प्रकाश पुरी ने दर्ज मामले को रफा-दफा करने के लिए विजीलेंस विभाग में कार्यरत इंस्पेक्टर कमलेश कुमार से संपर्क साधा और इस मामले को हल्का करने के लिए 10 लाख रुपए देने की पेशकश की। जिसके बाद इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने पूरा मामला उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया और एएसपी सागर चंद ने इस मामले में रिवर्स ट्रैप की योजना बनाते हुए इंस्पेक्टर कमलेश कुमार को शिकायतकर्ता बना कर आरटीओ को रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई।
    https://youtu.be/lNG9aDHRUmw

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

    इस ट्रैप में आरटीओ ओम प्रकाश पुरी फंस गए,जिससे विजीलेंस विभाग को बड़ी सफलता मिली है।रिश्वत लेते हुआ था विडियो वायरलबता दें कि 28 फरवरी को आरटीओ ऊना का कार्यभार देख रहे नालागढ़ के आरटीओ द्वारा ऊना आरटीओ कार्यालय में पैसे का लेनदेन करते हुए विडियो वायरल हुआ। पांच अलग-अलग वायरल विडियो क्लीप में आरटीओ पैसे का लेनदेन करते हुए दिख रहे है। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने विडियों में दिख रहे एक एजेंट को गिरफ्तार कर लिया और आरटीओ के खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज हुआ।  
     
     मामला दर्ज होने के बाद आरटीओर नालागढ़ ओम प्रकाश पुरी भूमिगत हो गया। विजीलेंस ने काफी तलाश की, लेकिन काबू न हो पाया। इसी बीच आरटीओ ने शिमला कोर्ट में जाकर अग्रिम जमानत ली थी। चल रही जांच के बीच आरटीओ ने विजीलेंस के एक अधिकारी को 10 लाख रुपये देने की योजना बनाई, जिसमें आरटीओ स्वयं ही फंस गया और विजीलेंस ने रिश्वत देते रंगे हाथ दबोच लिया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleसरकारी हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी..तो प्रशासन ने मरीज के लिए मंगवाया निजी चॉपर
    Next Article राष्ट्रपति भवन में पीएम की मौजूदगी में मिले नाहन को गौरव के पल, अनिल दहिया को “शौर्य चक्र”

    Related Posts

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    मुख्य समाचार 3 Mins Read

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    बिलासपुर 1 Min Read

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    मंडी 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    मंडी : फिल्मी अंदाज में 3 नशेड़ी युवकों ने एक ही रात में 5 चोरियों को दिया अंजाम

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 6, 2023
    ऊना

    हिमाचल में गली-गली घूम ड्रग्स बेच रहे तस्कर, 30.66 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का व्यक्ति काबू 

    By MBM NewsJune 6, 2023
    कुल्लू

    कुल्लू में गश्त के दौरान मंडी के दो युवक चिट्टे सहित गिरफ्तार

    By MBM NewsJune 6, 2023
    क्राइम

    #Murder_in_Mandi : गले में चाकू घोंप महिला को उतारा मौत के घाट, झाड़ियों में फेंका शव 

    By विरेंद्र भारद्वाजJune 5, 2023
    क्राइम

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के खिलाफ मुहिम जारी, बद्दी में सफलता  

    By MBM NewsJune 5, 2023
    कांगड़ा

    हिमाचल में 154.16 ग्राम चिट्टे के साथ महिला व 3 युवक गिरफ्तार, लाखों की नकदी भी बरामद 

    By MBM NewsJune 5, 2023
    मुख्य समाचार

    हिमाचल : 29 परियोजनाओं पर खर्च होंगे 8,468 करोड़, 12584 युवाओं को मिलेगा रोजगार 

    June 7, 2023

    बिलासपुर : BDO ऑफिस के समीप जंगल में मिला नर कंकाल, मौके पर फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    June 7, 2023

    Mandi Murder Case : 3 दिन बाद भी खुलेआम घूम रहा कातिल, नहीं हुई शव शिनाख्त

    June 7, 2023

    WATCH VIDEO : सवारियों ने पहले भरी सड़क पर बनी खाइयां, फिर गंतव्य तक पहुंची HRTC बस

    June 7, 2023

    माता ने पुत्र को लिखा पत्र, सड़क के लिए धनराशि जारी करने का निवेदन…

    June 7, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.