श्री रेणुका जी (एमबीएम न्यूज) : रविवार शाम हरियाणा से घूमने आए पर्यटकों ने वाइल्ड लाइफ के आरओ समेत एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। इस घटना में आरओ राम कुमार व अन्य कर्मचारी बेसू राम बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। आरोपी अपनी कार (एचआर02-2718) को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गए हैं। घायलों को सिटीस्कैन के लिए नाहन रैफर कर दिया गया है।
पर्यटकों द्वारा रेणुका जी सिंह विहार में वन्यप्राणियों पर पत्थर फैंक कर छेड़छाड़ की जा रही थी। इसी दौरान वाइल्ड लाइफ के कर्मचारी बेसूराम ने पर्यटकों को ऐसा न करने को कहा। इस पर आरोपी आगबबूला हो गए। बुरी तरह से कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। जोरदार शोर आने पर वाइल्ड लाइफ के आरओ रामकुमार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने आरओ पर भी हमला कर दिया। फौरन ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। मामला दर्ज करने को लेकर कार्रवाई की जा रही है।