शिमला (एमबीएम न्यूज) : टूरिस्ट सीजन की वजह से पहाडों की रानी में ट्रैफिक समस्या बढ़ गई है। हालांकि सीधे तौर पर आंकड़े उपलब्ध नहीं है लेकिन मोटी जानकारी के मुताबिक सीजन के कारण हर रोज लगभग 5 हजार निजी वाहन राजधानी में प्रवेश कर रहे है। लिहाजा अंदाजा लगाया जा सकता है कि राजधानी की संकीर्ण सडक़ों पर क्या हालात होगें। राजधानी के कार्यक्रम बनाने से पहले हरेक पहलू की पड़ताल कर लेनी चाहिए। अब बताया जा रहा है कि प्रशासन ने राजधानी में रविवार से भारी वाहनों के प्रवेश का समय तय कर दिया है। राजधानी में भारी वाहन सुबह 8 से 11 व शाम को 4 से 7 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेगें। उधर सेब सीजन भी शुरू होने वाला है। इसके चलते भी ट्रैफिक बढ़ेगा।
यह भी बताया गया है कि प्रशासन स्कूलों के वाहनों का ट्रैफिक कम करने की कोशिश में भी है। इस बारे स्कूलों से समय सारिणी बदलने का आग्रह कर चुका है। इसी बीच पर्यटन सीजन के कारण होटलों की बुकिंग भी फुल चल रही है। लिहाजा राजधानी पहुंचने से पहले रहने की व्यवस्था भी एडवांस में करनी चाहिए।