एमबीएम न्यूज़ / सोलन
श्रुति गुप्ता ने सोलन का नाम एक बार फिर अंतराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है। श्रुति गुप्ता ने सांस्कृतिक नृत्य कत्थक के माध्यम से यह कारनामा किया है। तीसरे बार लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली श्रुति गुप्ता ने मनाली से लेह तक पांच दुर्गम दर्रों पर एक ही दिन में कत्थक कर यह विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण व जलवायु परिवर्तन के प्रति अपने नृत्य के माध्यम से समाज को जागरूक किया। इससे पहले भी इन्हें दुर्गम व ऊंचाई वाले स्थानों पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के लिए श्रुति को कई स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है।
चंबाघाट में 15 अगस्त 1947 को जन्मी श्रुति गुप्ता अपने साहसी कार्यों के लिए चर्चाओं में रहीं हैं। इस बार तीसरी दफा उन्होंने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक ही दिन में मनाली से लेह तक पांच दुर्गम दर्रों पर बारी बारी से कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। अपने नृत्य के दौरान पांचों दर्रों माइनस शून्य डिग्री तापमान में अपनी प्रस्तुति देकर सभी को हैरान कर दिया। इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने के लिए ऑक्सिजन की भारी कमी के चलते प्रत्येक दर्रे पर 7 से 10 मिनट तक पर्यावरण से जुड़े अलग-अलग विषयों पर प्रस्तुति दी। उनकी इस कामयाबी पर उनके परिवार में ख़ुशी की लहर है।
पांच दर्रों पर यह रहे विषय
पांच दर्रों पर एक-एक कर श्रुति गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने सबसे पहले 17050 फीट की उंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे पर जल संरक्षण, बारालाचा दर्रा 16040 फीट की उंचाईं पर वायु प्रदूषण, नाकिला दर्रा 15547 फीट की उंचाई पर भूमि संरक्षण, लांचूगला दर्रा 16616 फीट की उंचाई पर नेचर सेलिब्रेशन अंत में 17582 फीट की उंचाई पर तांगलांग पास भारतीय जवानों उनकी देश के प्रति कुर्बानी के लिए अपने नृत्य से नमन किया।
पहले दो बार करवा चुकी हैं लिम्का बुक वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज
इससे पहले श्रुति गुप्ता ने पहली बार बारालाचा दर्रे पर ही 18 अक्तूबर 2015 को माइनस चार डिग्री सेल्सियस के तापमान में कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया। दूसरी बार माइनस 24 डिग्री से सेल्सियस तापमान में 27 अक्तूबर 2016 को कत्थक प्रस्तुत कर लिम्का बुक नाम दर्ज करवाया था। इस बार 16 जून को एक ही दिन में पांच दर्रों पर कत्थक नृत्य प्रस्तुत कर यह रिकार्ड अपने नाम किया है। श्रुति गुप्ता को उनके सराहनीय कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सम्मानित कर चुके हैं।
Latest
- यूथ कांग्रेस से भार मुक्त किए गए पदाधिकारियों के बारे में करे आलाकमान : प्रतिभा सिंह
- सिरमौर में ‘पहाड़ी नीम’ से रिटायर्ड मेजर ने खोजी ‘पाइन नीडल टी’, मार्किट में उतारा प्रोडक्ट
- HP : 7 साल के मासूम पर ताया ने किया दराट से हमला, बचाने आई मां पर भी वार
- IGMC में PET-CT स्कैन मशीन का शिलान्यास, CM बोले: हिमाचल को देंगे वर्ल्ड क्लास सुविधा
- नालागढ़ में घर के ताले तोड़ शातिरों ने कैश व ज्वेलरी पर किया हाथ साफ