कुनिहार ( दीपक चौधरी): केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कहा , मैं चकित हूँ कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा अर्की क्षेत्र के प्रसिद्ध सायरोत्सव के दौरान पुनः अर्की क्षेत्र की जनता के बीच में न आने की कसम के बावजूद चुनाव लड़ने का निर्णय क्यों लिया गया। अर्की विधानसभा क्षेत्र के कुनिहार में भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल् के पक्ष में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि बीजेपी देश बनाने के लिये राजनीति करती है न कि तोड़ने के लिये।
मंच पर अभिन्दन स्वीकार करते केंद्रीय मंत्री
उन्होंने कहा कि देश की जनता के भले लिए केंद्र सरकार द्वारा कई जनहित योजनाओं को लागू किया गया लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र की जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में असफल रही। इसीलिए 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया था परन्तु उसके बाद भी कांग्रेस सरकार प्रदेश में लोंगो की अपेक्षाओं पर खरी नही उतरी। उन्होंने कहा कि आज हमारा देश विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की तरफ अग्रसर है।इसके लिये देश के हर वर्ग को आगे आना होगा। विश्व बैंक ने भी कहा है कि निवेश के क्षेत्र में भी भारत पर विश्व के सभी देशों का विश्वास बढ़ा है।
उन्होने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल के समय मे हिमाचल प्रदेश को केंद्रीय कर के रूप 11328 हजार करोड़ रुपये मिलते थे अब मौजूदा केंद्रीय सरकार ने इसे बढ़ाकर 28225 हजार करोड़ रुपये दिए है। वहीं अनुदान के रूप प्रदेश को पूर्व में 10000 करोड़ मिलते थे जबकि वर्तमान में के केंद्रीय सरकार द्वारा इस राशि को लगभग चार गुना बढ़ाकर 43000करोड़ रूपये कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि नए भारत के निर्माण के लिये गरीबी ए भ्रष्टाचार व अन्य ज्वलंत समस्याओं को दूर करने के प्रयास किये जायेंगे।उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर लोगों के मानए सम्मान व स्वाभिमान पर आंच नहीं आने दी जाएगी। हिमाचल में केंद्र की जो योजनाएं लागू नही की गई है उन्हें प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही लागू किया जाएगा ताकि प्रदेश की समस्त जनता को इनका पूर्ण लाभ मिल सके और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करके तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के मौखिक साक्षात्कार को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुड़िया कांड पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि जो सरकार अपने प्रदेश में माताए बहनों और बेटियों की इज्जत की सुरक्षा नही कर सकती उस सरकार को सत्ता में रहने का हक नही है इसलिये ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिये।
उन्होंने कहा कि देश के भले के लिये नोटबन्दी लागू की थी जिससे कि करोड़ो का कालाधन बाहर निकला जो कि देश के उत्थान के लिये काम आया। उन्हने कहा कि देश मे 2016 में केंद्र सरकार द्वारा बेनामी सम्पत्ति एक्ट लागू किया गया जिसमें 850 करोड़ की बेनामी सम्पति जब्त की गई जो कि आज देश के काम आ रही है। इस अवसर पर जिला व मंडल भाजपा के पदाधिकारि उपस्थित रहे ।