बिलासपुर (अभिषेक मिश्रा) : भाजपा के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल ने हिमाचल प्रदेश में अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है।शुक्रवार को जिला बिलासपुर के श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र में धूमल ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया जहां पर भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा के पक्ष में उमड़ी भीड़ देखकर धूमल गदगद हुए बहीं प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर उन्होंने जमकर निशाना साधा।
भाजपा प्रत्याशी रणधीर शर्मा का प्रचार करने पहुंचे धूमल।
धूमल ने मुख्यमंत्री के उस बयान पर भी कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा था कि अगर हिमाचल में 60 से ज्यादा सीटें भाजपा की आई तो वह प्रदेश छोड़ देंगे उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हार तो पहले ही मान चुके हैं। अगर 60 से ज्यादा सीटें भाजपा जरुर जीतेगी लेकिन मुख्यमंत्री को प्रदेश छोड़ने की जरूरत नहीं है। वह प्रदेश में रहकर ही अपने कर्मों का फल भुगतेगे धूमल ने कहा कि 18 दिसंबर को जब प्रदेश के चुनाव नतीजे आएंगे तो प्रदेश का मुख्यमंत्री बीरभद्र सिंह ब्रेक फास्ट तो अर्की में ही करेगा, लेकिन लंच पंजाब में अपने रिश्तेदारों के घर करेंगे।
प्रेम कुमार धूमल ने पंजाब और हिमाचल के दो धार्मिक स्थलों को आपस में जोड़ने वाली एशिया की सबसे बड़ी रोपवे रज्जू मार्ग जिसका ओएमयू पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब प्रकाश सिंह बादल और उस समय के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बीच में साइन हुआ था, का मुद्दा भी जोर शोर से उठाया। पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने कहा कि उन्होंने पंजाब के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री आंनदपुर साहिब और विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी दोनों धार्मिक स्थलों को जो कि सिख और हिंदू भाई चारे के प्रतीक है, आपस में जोड़ने के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट साइन किया था। वीरभद्र सरकार ने सत्ता में आते ही सबसे पहले इस बड़े प्रोजेक्ट को रद्द किया जिससे लाखों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई है।
पंजाब के सांसद चंदू माजरा ने कहा जहां-जहां भी राहुल गांधी जाते हैं वह उस प्रदेश में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती है और उन्होंने राहुल गांधी के कुत्ते कांड को भी बड़ी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रोपवे प्रोजेक्ट का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया इस मोके पर पंजाब के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल भी मौजूद रहे।