चम्बा (एमबीएम न्यूज) : शुक्रवार को चम्बा तीसा मार्ग पर भद्रम के समीप एक कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसके चलते बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को टांडा रैफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बाइक और कार दोनों विपरीत दिशा से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों में टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों घायल युवक सिद्कुंड निवासी है। दोनों के पांव में चोटे लगी है। हादसा शुक्रवार शाम हुआ। डीएसपी वीर बहादुर ने पुष्टि की है।