नाहन (एमबीमएम न्यूज): धौलाकुआं में घर पर करंट लगने से झुलसे 13 वर्षीय बालक जतिन पुत्र राजेश की बुधवार को पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। 14 जुलाई को घर पर ही जतिन करंट लगने से झुलस गया था। इसके बाद गंभीर अवस्था में उसे पीजीआई रैफर किया गया था। जहां से पुलिस को आज जतिन के निधन की खबर मिली। पांवटा साहिब थाना प्रभारी अशोक चौहान ने 13 वर्षीय बालक के निधन की पुष्टि की है।
Previous Articleपांवटा साहिब में कोरैक्स की 136 बोतलें बरामद, एक गिरफ्तार।
Next Article अम्ब में बाइक स्किड होने से तीन युवक घायल।