चंबा(एमबीएम न्यूज) : शुक्रवार शाम चंबा-संघणी मार्ग पर एक ट्राला (ट्रक) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में ट्राले में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि, दो अन्य घायलों को मामूली खरोचें आई हैं। गंभीर रूप से तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल चंबा के लिए रैफर कर दिया गया हैं। वही, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों चंबा-संघणी मार्ग को चौड़ा किया जा रहा हैं।
इसी दौरान संघणी के समीप सडक़ किनारे डंगा बैठ जाने से एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। वहीं, प्रशासन ने गंभीर रूप से घायल अमन कुमार पुत्र मोहन लाल मुकेरियां पठानकोट, बलवीर पुत्र कुंजलाल गांव डोलीपुर तहसील पठानकोट, नरेश कुमार पुत्र बलदेव मुकेरियां को चंबा अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया हैं।
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि ट्राला पलटने से पांच लोग घायल हुए हैं। उन्होंंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को चंबा अस्पताल और दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे में रहे कारणों की छानबीन कर रही हैं।