राजगढ़ (एमबीएम न्यूज): उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत दाहन के गांव दाहन में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रविवार को किरपा राम (65) पुत्र मंगलू राम निवासी दाहन एक बड़े पत्थर के नीचे दब गया था, जिस कारण उसकी मौत हो गई। किरपा राम अपने घर से कुछ दूरी पर अपने पशुओं को चराने जंगल में गया था। काफी देर तक अपने घर नहीं आया तो घर वालों ने उसको खोजना शुरू किया ओर जंगल की तरफ निकल पड़े, जहां किरपा राम मृत पाया गया।
किरपा राम के दोनों बेटो रमेश चंद व बलि राम ने भी यहां बताया कि उनके पिता का निधन एक बड़े से पत्थर के नीचे आने से हुआ है। क्योंकि जब किरपा राम अपने पशुओं को चराने जंगल में गया हो तक शायद वह आराम करने के लिए पत्थर के नीचे सो गया होगा। उस पत्थर के ऊपर से उसके पशु चले गए जिस कारण पत्थर अपनी जगह से नीचे की और खिसक गया ओर उसके नीचे आने से किरपा राम की मौत हो गई।
रात को करीब 2 बजे तक लगातार गांव वाले के प्रयास के बावजूद किरपा राम को पत्थर के नीचे से निकाला गया व उसके बाद राजजी अस्पताल लाया गया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन द्वारा किरपाराम के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई। राजगढ़ थाना प्रभारी मोहर सिंह चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन की जा रही है।