• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / नहर में समाई 50 यात्रियों से भरी बस, 7 रेस्क्यू…सर्च ऑपरेशन जारी 

नहर में समाई 50 यात्रियों से भरी बस, 7 रेस्क्यू…सर्च ऑपरेशन जारी 

February 16, 2021 by MBM News Network

सीधी (मप्र), 16 फरवरी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। बस गहरे पानी में समा गई है। सात यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं बड़ी संख्या में यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सीधी से सतना की ओर जा रही निजी बस अनियंत्रित होकर रामपुर थाना क्षेत्र में शरदा नहर में जा गिरी। इस नहर में पानी भी है। बस पूरी तरह पानी में डूब हुई है। बस में सवार यात्रियों की खोज जारी है।नहर में समाई 50 यात्रियों से भरी बस, 7 रेस्क्यू...सर्च ऑपरेशन जारी 

भाजपा के विधायक शरदेंदु तिवारी ने बताया कि बाणसागर बांध से निकली मुख्य नहर है शरदा नहर। इस नहर में लगभग 30 फीट पानी होता है। इसी नहर में बस गिरी है। बस पूरी तरह पानी में डूब गई है। हृदय विदारक घटना है। बाणसागर बांध से पानी की आपूर्ति रोक दी गई है ताकि बस तक आसानी से पहुंचा जा सके। सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अभी तक एक भी मृतक का शव नहीं मिला है। बस में 50 से ज्याद यात्री सवार थे। रात और बचाव कार्य के लिए क्रेन सहित अन्य उपकरण पहुंच गए हैं। प्रशासनिक अमला भी मौके पर है।

सीधी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने हादसे में मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। मगर मीडिया रिपोर्ट मौत का आंकड़ा चार बता रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो सकती है, ऐसा इसलिए क्योंकि बस पूरी तरह पानी में डूब गई है। बाणसागर बांध से पानी की आपूर्ति रोकी गई है, लगभग दो से तीन घंटे बाद ही पानी का स्तर कम हेागा और बस तक पहुंचना आसान हो पाएगा।

–आईएएनएस

Filed Under: दुर्घटनाएं, नेशनल Tagged With: National News In Hindi



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन के उत्तर-पूर्व में काली का प्राचीन मंदिर, जानिए किसने करवाया था निर्माण, कहां से आई मूर्ति
  •  बडू साहिब में छात्राओं के संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी, 7 नए मामले 
  • पंजाब के शहरों में लगा नाईट कर्फ्यू
  • बिलासपुर में दो युवक 13.53 ग्राम चिट्टे सहित काबू 
  • ऊना : दो दिनों से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, ढूंढने में करे मदद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021