मंडी/करसोग, 13 फरवरी : करसोग उपमंडल में चैरा सड़क मार्ग पर दोगरी के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। यहां एक कार के 500 फीट गहरे नाले में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। व्यक्ति के शव को गहरे नाले से निकाल पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल करसोग लाया गया। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह अमरचंद पुत्र हेम सिंह उम्र 52 साल गांव व डाकघर करसोग चैरा की तरफ जा रहा था। लेकिन दोगरी के समीप गाड़ी (HP30-3325) अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिर गई। ग्रामीण को भनक लगते ही घटनास्थल की ओर दौड़ गए। यहां पहुंचने पर पाया कि कार गहरे नाले में गिर गई है। जिसमें एक व्यक्ति सवार था। लोगों ने तुरंत प्रभाव से इसकी सूचना थाना करसोग को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे व्यक्ति को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया गया।
डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि हादसे में एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।