• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / हिमाचल में बर्फीली सड़कें हुई खतरनाक, खड़ा पत्थर-कोटखाई मार्ग पर बाल-बाल बचे अनमोल जीवन

हिमाचल में बर्फीली सड़कें हुई खतरनाक, खड़ा पत्थर-कोटखाई मार्ग पर बाल-बाल बचे अनमोल जीवन

February 8, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

हिमाचल में बर्फीली सड़कें हुई खतरनाक, खड़ा पत्थर-कोटखाई मार्ग पर बाल-बाल बचे अनमोल जीवन
शिमला व कांगड़ा में दुर्घटनाग्रस्त बसें 

शिमला, 8 फरवरी : हाल ही की भारी बर्फबारी के बाद ऊपरी इलाकों में सड़कों के किनारे अब भी बर्फ जमी हुई है। इसी कारण सड़कें बेहद ही जोखिमपूर्ण हैं। मामूली सी चूक पर वाहन स्किड होने की आशंका बनी रहती है। सोमवार सुबह खड़ा पत्थर-कोटखाई मार्ग पर एक निजी बस (न्यू प्रेम) हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची। गनीमत यह रही कि बस पुलिया की रेलिंग पर अटक गई। अन्यथा खाई की तरफ लुढ़कने से जानी नुक्सान हो सकता था। जैसे ही बस बर्फ पर स्किड होकर बेकाबू हुई, वैसे ही अंदर बैठे यात्रियों की सांसें अटक गई। आनन-फानन में यात्री बस से उतर गए।

पुलिस भी बार-बार इस बात की अपील करती आ रही है कि बर्फ में वाहन चलाते वक्त उचित सावधानी बरतें। उधर, कांगड़ा के शाहपुर से सिहंवा मार्ग पर भी एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर पलटने की जानकारी है। बस में 27 यात्री सवार थे। कार को बचाते हुए बस अनियंत्रित हुई। हादसे में 5 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें शाहपुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

Filed Under: कांगड़ा, दुर्घटनाएं, शिमला Tagged With: accident in himachal, Shimla News



Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • आंध्र प्रदेश में 3,000 किलो गांजा बरामद, कीमत 80 लाख
  • मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता
  • किन्नौर : आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगें कार्यकर्ताओं के पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार…
  • रामपुर की 6 पंचायतों को PHC पहुंचने के लिए रोजाना उठाना पड़ता है जोखिम, पढ़िए वजह…  
  • मुख्यमंत्री ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021