ऊना, 13 नवंबर : पुलिस थाना चिंतपूर्णी के तहत थनीकपुरा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लकड़ी से भरा टैंपो हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। शुक्रवार सुबह चार बजे के करीब एक टैंपो (एचपी72ए -6855) गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलते की स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस थाना चिंतपूर्णी की टीम ने मौके पर पहुंच घायलों को रेस्क्यू किया।
बताया जा रहा है कि ये लोग लकड़ी बेचने के लिए होशियारपुर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान चालक मोनू निवासी समलैतर तहसील खुंडिया (कांगडा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान अनूप कुमार पुत्र देस राज व रमेश पुत्र वीरबल के रूप में हुई है।
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक