शिमला : रोहड़ू उपमंडल में करालश कैंची के पास मंगलवार को एक आल्टो कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। कार में एक ही गांव के पांच लोग सवार थे। हादसे में एक की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं, जिन्हें सिविल अस्पताल रोहड़ू में भर्ती किया गया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कार (एचपी 10बी-5091) में सवार पांच लोग अपने गांव दयार मोली जा रहे थे। रोहड़ू-दलगांव सड़क पर चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और यह खाई में पलट गई। स्थानीय लोगों के सूचित करने पर पुलिस ने प्रभावितों को खाई से निकाल रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जीत राम पुत्र माधू सिहं के रूप में हुई है। घायलों में 21 वर्षीय अभिषेक, 55 वर्षीय देवी दास, 46 वर्षीय शोपु सिंह और 30 वर्षीय कुलदीप शामिल हैं। कार को अभिषेक चला रहा था। रोहड़ू के एसडीपीओ सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि की है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा