चंबा : किहार इलाके के तंदरा-भसुआ संपर्क मार्ग पर कशीरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत ही गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए किहार सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घायलों के ब्यान दर्ज कर रही थी।
हादसे में मृतक की पहचान मौसमदीन निवासी गांव कशीरी के रूप में हुई। घायल इकबाल को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। तीसरे घायल यासीन की तबियत में सुधार है। पुलिस मामले की जांच कर ही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार तीनों लोग किहार से गांव कशीरी जा रहे थे। गाड़ी चालक इकबाल ने कशीरी गांव के समीप नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों व पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल किहार पहुंचाया। जहां जख्मो के ताव ना सहते हुए मौसमदीन ने दम तोड़ दिया। घायलों को प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने दिया।जबकि एक घायल को चंबा भेज दिया है। पुलिस ने घायलों के ब्यान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Latest
- जोगिंद्रनगर कांग्रेस में बगावत, ब्लाक महिला कांग्रेस की अध्यक्षा ममता कपूर भाजपा में शामिल
- सोलन : मंदिरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के आभूषण व नकदी बरामद
- गृह क्षेत्र पहुंचने पर कंगना रनौत ने किया रोड शो, बोली चुनाव में विकास ही मुख्य मुद्दा
- होमगार्ड जवानों को 5 माह से नहीं मिला वेतन, घर जाने को नहीं पैसे कैसे करेंगे चुनाव में ड्यूटी
- बिलासपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा