शिमला : राजधानी से सटे सुन्नी इलाके में एक मारूति कार के खाई में गिरने से 14 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। हादसे में चालक सहित छह लोग जख्मी हैं। मृतक लड़की व सभी घायल नेपाली मूल के हैं। ये तत्तापानी से बसंतपुर की तरफ जा रहे थे कि बुधवार की शाम छह बजे उली नामक स्थान पर कार (एचपी 52बी-5153) 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में किशोरी की मौके पर मौत हो गई।
हादसे का पता लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलो को सुन्नी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने किशोरी को मृत करार दिया। चार घायलों को गंभीर हालत में आईजीएमसी रैफर किया गया है। शिमला के एसपी ओमापति जंबाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।