सोलन : चंबाघाट में एक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री के कम्प्रेशर के फटने से 4 कामगार जख्मी हुए हैं। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में चल रहा है। जानकारी के अनुसार चंबाघाट में बाल मुकुंद लघु उद्योग में अचानक कम्प्रेशर फट गया, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहे चार लोग आ गए। इसमें तीन महिलाएं व एक पुरुष है।
स्थानीय लोगों की गाड़ी में चारों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी गीतांजलि ने बताया कि चंबाघाट में एक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री के कम्प्रेशर में ब्लास्ट हुआ है, जिसमें वहा काम कर रहे 4 कामगार घायल हुए हैं। उन्होंने बताया की स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ब्लास्ट के मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि एक महीना पहले इस फैक्ट्री में आग लगी थी। उसके बाद आज पहली बार इस फैक्ट्री में दोबारा काम शुरू हुआ है। अब देखना यही है कि किन कारणों से यह हादसा हुआ है और इसमें किसकी लापरवाही सामने आती है।
Latest
- हमीरपुर : अनियंत्रित होकर खाई में गिरा ट्रैक्टर चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत
- सामान्य ज्ञान समाचार : भारतीय ऐतिहासिक अभिलेख आयोग नया Logo व आदर्श वाक्य
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक