ऊना : नगर पंचायत दौलतपुर चौक के समीप गांव गणु मन्द्ववाड़ा के दो सगे भाइयों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह व 31 वर्षीय पुष्पिंदर सिंह पुत्र स्व. जोगिंदर सिंह अपने खेतों में तार लगाने के लिए घर से निकले थे। शायद ही किसी ने सोचा होगा ये तार उनकी जिंदगी लील लेगी।
वार्ड नं 1 गणु मन्द्ववाड़ा के दोनों भाई बेसहारा पशुओं से अपनी फसले बचाने के लिए गए थे, लेकिन बिजली का करंट लगने से दोनों की मौत हो गई। कार्यकारी एसएचओ सुशील सिंह चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने भी रात को पहुंच कर मौका देखा ओर शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। धारा 174आईपीसी के तहत घटना की जांच की जा रही है। भाइयों की मौत से पूरा क्षेत्र सन्न है।
वहीं पांच दिन पहले ही दोनों भाइयों के पिता य जोगिंदर सिंह भी दुनिया छोड़ कर गए थे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। पांच दिन के भीतर परिवार से तीन सदस्य दुनिया को अलविदा कह गए। मौत का शिकार हुआ बड़ा भाई कुलदीप सिंह अपने पीछे दो छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा