एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
लगघाटी के बढ़ाई गांव में बीती रात करीब 9 बजे पहाड़ी दरकनें से एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। अंदर दंपति सोये हुए थे कि अचानक पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व आपदा प्रबंधन को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने इक्यूवमैंट के साथ लेंटर की छत तोड़ी, जिसके बाद मकान के नीचे दबे दंपति को ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने सकुशल बाहर निकाला।
दंपत्ति को बाहर निकालती रेस्क्यू टीम
दंपति की पहचान सन्नी और ख्यालू देवी मंडी निवासी के रूप में हुई। घायल सन्नी को अस्पताल ले जाने के लिए 108 एम्बुलेंस का 20 मिनट इंतजार किया, इसके बाद प्राइवेट वाहन के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम अनुराग चंद्र शर्मा ने बताया कि करीब 9 बजे के समय डीडीएमए को सूचना मिली की पहाड़ी दरकनें से चट्टानें मकान पर गिरी है, जिसके नीचे दो लोग दबे हुए है। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें घंटो कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल दंपति को रेस्क्यू किया गया।
उन्होने कहा कि पहाड़ी से सुबह के समय भी चट्टानें गिरी थी। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा लोगों को मकान खाली करने के लिए सुबह अलर्ट कर दिया गया था। जिसके बावजूद लोगों ने मकान को खाली नही किया। जिसके बाद चट्टानें गिरने पर हादसे का शिकार हुए।
स्थानीय निवासी सूरज ने बताया कि खाना खाते समय उनके सामने वाले मकान पर पहाड़ी से चट़टानें गिरी। जिसके बाद मौके पर जाकर देखा तो मकान के अंदर दंपति भारी मलवे में दब गए थे। स्थानीय ग्रामीणें ने लैंटर का मलवा हटाकर एक्सएल ब्लैड से सरिये को काटने का कार्य शुरू किया, जिसके बाद अग्निशमन विभाग की रेस्क्यू टीम के इक्यूवमैंट से सरिये को काट कर कड़ी मशक्कत के बाद दबे दंपति को बाहर निकाला।