• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

दुर्घटनाएं

हिमाचल में दूध के टैंकर की चपेट में आने से 40 वर्षीय स्कूटर सवार की दर्दनाक मौत 

January 18, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

घुमारवीं, 18 जनवरी : सोमवार को दकडी चौक पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जिसमें, स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ही दिशा की तरह जा रहे दूध के टैंकर की चपेट में एक स्कूटर सवार आ गया। हादसे में स्कूटर सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रिंकल (40) निवासी बाड़ी गांव के रूप में हुई है।

बता दें, दूध का टेंकर जम्मू की तरफ जा रहा था। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। टेंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर

सोलन में कार दुर्घटनाग्रस्‍त, महिला की मौत…बाप-बेटा घायल 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी : जिला के सलोगड़ा में एक कार दुर्घटना ग्रस्‍त हो गई। कार सवार तीन लाेगों में से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दो अन्‍य को गंभीर हालत में IGMC शिमला रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कार (HP14A 2273) सोलन से कंडाघाट की तरफ जा रही थी। इस दौरान सलोगडा के समीप कार अनियंत्रित होकर NH से नीचे करीब 50 मीटर लुढ़क कर दूसरी सड़क पर पहुंच गई। कार सवार 63 वर्षीया सुषमा जिंदल की हादसे में मौत हो गई, जबकि राम कुमार(65) व उनका बेटा बिंदेश को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्‍हें स्थानीय लोगों की मदद से सोलन अस्‍पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्‍हें आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया गया है।

मामले की पुष्‍टि एसएचओ धर्म सेन नेगी ने की। पुलिस ने  मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Solan news

हिमाचल में खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत दो की मौत 

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

चंबा, 15 जनवरी : चुराह के कुडथला शिरी मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगो की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

                              दुर्घटनाग्रस्त कार
वीरवार को एक कार कुड़थला से शिरी जा रही थी। कार में छह लोग सवार थे। यह सभी एक की गांव के बताए जा रहे है। रात करीब 9 बजे जब कार शिरी के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें से एक जेबीटी शिक्षक था, वहीं चार व्यक्ति घायल हो गए हैं। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news

छैला में खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला,15 जनवरी :  ठियोग उपमंडल के तहत छैला के पास बीती रात एक कार के खाई में लुढ़कने से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक ठियोग के फागू और दूसरा नेरवा तहसील का रहने वाला था। हादसा रात करीब 9 बजे हुआ।

           पुलिस के मुताबिक सेंट्रो कार में दोनों युवक छैला से सैंज की तरफ जा रहे थे कि छैला कैंची के पास कार सड़क से अनियंत्रित होकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और मृतकों को खाई से बाहर निकाला।

       मृतकों की शिनाख्त 24 वर्षीय प्रांजय निवासी नेरवा और 25 वर्षीय मनोज निवासी फागू के रूप में हुई है। जांच अधिकारी व आईपीएस अमित यादव ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मुख्य समाचार, शिमला Tagged With: accident in himachal

पहले कार से मारी टक्कर, घायल को अस्पताल ले जाने की बजाय जंगल में फेंका # मौत

January 14, 2021 by सुनील ठाकुर Leave a Comment

बिलासपुर, 14 जनवरी : सदर थाना के तहत बुधवार रात नैनो कार में सवार दो लोगों ने बस स्टेंड (Bus Stand) के पास एनएच-205 पर एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। कार में सवार लोगों ने घायल व्यक्ति को अस्पताल न पहुंचा कर बंदला रोड पर एक जंगल के पास फैंक दिया। बाद में परिवार के सदस्यों ने उसे तलाश करना शुरू किया और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को बंदला रोड पर एक जंगल के पास से बरामद किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात मत्स्य विभाग (Fishery Department) मेें आउटसोर्स (Out Source) आधार पर नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विनोद कुमार निवासी तरेड कार्यालय से घर जा रहा था। बस स्टेंड के पास स्थित एक दुकान में दूध लेेेने के लिए रूका। वहां सडक पार करते समय एक नैनो कार ने उसे ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार लोग उसे वहां से अस्पताल पहुंचाने के लिए ले आए। लेकिन इन लोगों ने गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार को अस्पताल न पहुंचा कर उसे बंदला रोड पर एक जंगल के पास फैंक दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी (Eye witness) रोहित ने पुलिस को बताया कि जिस नैनो कार में विनोद को अस्पताल में ले गए थे, वह उनसे 50 फीट दूर थी। उन्होंने शक के आधार पर गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह नहीं मिले। उन्होंने विनोद को जिला अस्पताल व चांदपुर स्थित एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में तलाश किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार के बारे में पूरी जानकारी जुटाई तथा कार चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। दूसरे व्यक्ति की तलाश जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।

उधर, एएसपी अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को इस घटना के बारे में देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली। पुलिस ने कार के संबंध में पूरी जानकारी जुटाई तथा कार चलाने वाले व्यक्ति से कड़ी पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई (Truth) उगल दी। पुलिस ने काफी मशक्कत करने के बाद शव को बंदला रोड पर एक जंगल (forest) के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 व 279 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा दूसरे की तलाश जारी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, बिलासपुर, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश

हरिपुरधार : घास काटते वक्त खाई में गिरने से 33 वर्षीय महिला की मौत

January 13, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

संगड़ाह, 13 जनवरी: उपतहसील हरिपुरधार के अंतर्गत आने वाले गांव रनवा की 33 वर्षीय महिला सुमन देवी की घास काटते वक्त करीब 200 फुट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला के पति जगदीश तथा अन्य ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सवा आठ बजे घायल अवस्था में सुमन को सीएचसी हरिपुरधार लाया गया और तब तक वह होश में थी। उन्होंने कहा कि, अस्पताल में कोई भी डॉक्टर मौजूद न होने से महिला को उचित इलाज नहीं मिल सका और पट्टी बांधने के बाद मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा उसे संगड़ाह अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक सीएससी संगड़ाह पहुंचाए जाने के दौरान महिला का काफी खून बह गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह के अनुसार अस्पताल पहुंचाए जाने तक महिला की मृत्यु हो चुकी थी। जगदीश, गोपाल, दलीप व चेतराम आदि ग्रामीणों ने महिला की मौत का कारण स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही अथवा हरिपुरधार में डॉक्टर मौजूद न होना बताया। ग्रामीणों के अनुसार इससे पूर्व गत 28 दिसंबर को भी यहां इलाज के अभाव में सैल गांव के एक शख्स की मौत हो चुकी है और उस दिन भी यहां दोनों डॉक्टर नहीं थे।

डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह ने बताया कि, संगड़ाह अस्पताल में महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जा चुका है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news

पतलीकुहल में फ्लाई ओवर से निचे गिरा टिप्पर, एक की मौत, तीन घायल

January 13, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू, 13 जनवरी : कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राज मार्ग में पतलीकुहल के पास फ्लाई ओवर से एक टिप्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, हादसे में एक व्यक्ति की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। टिप्पर (HP 34D- 5550) मनाली से कुल्लू की तरफ आ रहा था कि अचानक पतलीकुहल फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टिप्पर में 4 लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया।
मृतक की पहचान कर्ण पुत्र (19) राम कुमार के रूप में की गई है, जबकि घायलों में अंगजिन (20) पुत्र तेन्जिन, प्रकाश (25) पुत्र राम कुमार व (18) छेरिंग पुत्र कर्मा शामिल हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पतलीकूहल के समीप द्वारा चौक में सड़क हादसा हुआ है, जिसमें टिप्पर पुल से नीचे गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है।

Filed Under: कुल्लू, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Kullu News In hindi

चंबा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बोलेरो, चालक की मौत

January 12, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

चंबा, 12 जनवरी : जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। बीते दिन जहां एक सड़क दुर्घटना में दादा-पोते सहित पिता की मौत हो गई। तो वहीं मंगलवार को चुराह क्षेत्र के नकरोड़ डैम साइट-खखड़ी संपर्क मार्ग पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है। इसके अलावा वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे तीसा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

  दुर्घटनाग्रस्त कार
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम को उक्त बोलेरो गाड़ी तीसा से खैरना की ओर जा रही थी। जब गाड़ी नकरोड़ डैम साइट के पास पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी गहरे नाले में गिर गई। हादसे में वाहन चालक आजाद खान निवासी हियान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि क्यूम खान निवासी खैरना गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
वहीं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायल को लोगों के सहयोग से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एसपी अरूल कुमार ने कहा कि चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है तथा मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। ग़ौरतलब दो दिनों में सड़क हादसों में चार लोगों की दर्दनाक मौतें हो चुकी है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news

हिमाचल में दादा-पोते की मौत के बाद अब चालक ने भी तोड़ा दम 

January 12, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

चंबा, 12 जनवरी : भलेई-नलेड़ मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद हुए हादसे में घायल ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान विपन कुमार पुत्र जगदीश कुमार के रूप में हुई है। यह हादसा सोमवार को दोपहर बाद हुआ था। तीन सौ मीटर खाई में गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जबकि दादा पोते की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार होकर तीनों सपाहण से भलेई की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान नलेड़ के समीप चालक विपन कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे पहले विपन गाड़ी पर नियंत्रित करता गाड़ी सड़क से करीब तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी। गाड़ी गिरने की आवाज़ सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां जगदीश चंद व लक्ष्य को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि विपन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एडमिट कर लिया। लेकिन उपचार के दौरान ही विपन कुमार की मौत हो गई। एसपी चंबा अरूल कुमार ने बताया कि हादसे में तीसरे घायल की भी मौत हो गई है।

Filed Under: चंबा, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Chamba news, himachal hindi news

बोट का इंजन ठीक करते वक्त पंखे की चपेट में आने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

January 11, 2021 by नितेश सैनी Leave a Comment

सुंदरनगर, 11 जनवरी : सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में एक 46 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा पहने गए मफलर के इंजन के पंखे की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रूपलाल क्षेत्र के बटवाड़ा का रहने वाला था और बोट को ठीक करने का कार्य करता था। मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सुंदरनगर में करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर उपमंडल की ग्राम पंचायत ध्वाल के एक व्यक्ति सुखराम ने पुलिस को सूचना दी कि ऐहन बोट घाट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मृतक व्यक्ति के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। मृतक रूप लाल बोट ठीक करने का कार्य करता था। इसी दौरान जब सोलन जिला के बोई का एक नाविक व्यक्ति रूप लाल के पास आया और उसने वोट के इंजन में खराबी होने के बारे में बताया। इस पर मृतक द्वारा उसकी बोट की रिपेयर की और जब रूप लाल बोट के इंजन पर लगे हुए सुरक्षा कवच को खोल कर चेक कर रहा था।

इसी दौरान उसके गले में बंधा मफलर इंजन की चपेट में आ गया। उसके घूम रहे पंखे के साथ घूम गया। इससे मृतक को धक्का लगने के कारण उसका पूरा शरीर इंजन में जाकर फंस गया। जिस कारण मृतक के सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार का कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी Tagged With: Mandi news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 585
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021