चंबा (एमबीएम न्यूज) : शौचालय के बहाने सिहुंता पुलिस चौकी से फरार हुए दुराचार के आरोपी शनिवार को पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया। दो दिनो तक पुलिस को छकाने के बाद भी आरोपी पुलिस के लंबे हाथो से बच नही सका। बहरहाल, पुलिस ने अब इस आरोपी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी हैं। ताकि, दोबारा से आरोपी पुलिस के चंगुल से भाग ना सके। फरार आरोपी को पकडऩे के लिए चौकी प्रभारी होशियार सिंह की टीम ने शनिवार को आरोपी नरेंद्र कुमार को सुबह के वक्त पंचायत खरगट के गांव बिलपर में पुन: गिरफ्तार किया।
उल्लेखनीय हैं कि नरेंद्र कुमार के खिलाफ बीते दिनो पुलिस ने भादसं की धारा 363,366 पोक्सो एक्ट व 224 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया था। लिहाजा, कोर्ट में पेशी के बाद इस युवक ने पुलिस को शौचालय का बहाना बनाकर ठगा और चौकी से फरार हो गया। बहरहाल, दो दिनो की तलाश के बाद शनिवार को आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
उधर, एसपी चंबा डा वीरेंद्र तोमर ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को दोबारा पकड़ लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए पुलिस टीम चौकी बधाई की पात्र हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।