शिमला (एमबीएम न्यूज़) : सचिवालय रैंक के एक अधिकारी के घर चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी 29 वर्षीय मेहंद्र नेगी को पुलिस ने आज स्थानीय अदालत में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
इस मामले में पुलिस ने न्यू-शिमला थाना में आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला महज पांच दिन के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया था।
गौरतलब है कि बीते 15 जुलाई को चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया था। सचिवालय में फाइनेंस विभाग में तैनात अंडर सेक्रेटरी रिखी राम के विजय नगर स्थित घर से चोर सोने का मंगलसूत्र, कांटे व अन्य सोने के कीमती गहने चोरी कर गए।
आरोपी की पहचान 29 वर्षीय महेंद्र नेगी के रूप में हुई है। इससे पहले भी वह कई अपराधों व चोरियों की घटनाओं में संलिप्त रहा है। इतना ही नहीं एक बच्चे के कत्ल के जुर्म में आरोपी जेल भी जा चुका है। उसे विधायक सदन ओल्ड मैट्रोपोल से हिरासत में लिया गया। आरोपी यहां अपने भाई के पास रह रहा था।
Latest
- अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने हर्ष महाजन को किया नोटिस जारी
- डेढ़ साल बाद गंगूराम मुसाफिर की दलबल के साथ कांग्रेस में वापसी
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर वॉल्वो बस-ट्रक की जोरदार टक्कर, आधा दर्जन से अधिक घायल
- #Chamba : खाई में गिरी कार, उपप्रधान समेत दो की मौत, एक गंभीर घायल
- MMC का रिजल्ट जारी, 57.14 % रहा पहले सेमेस्टर का परिणाम