बददी (एमबीएम न्यूज़) : औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला की पंचायत मंधाला के खरोंटा गांव के एक व्यक्ति ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बरोटीवाला पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंधाला पंचायत के गांव खरोंटा निवासी रूमल सिंह (40) सुपूत्र नेकराम निवासी खरोंटा बगसू सोमवार रात नौ बजे तक टेलीविजन देख रहा था। अगली सुबह करीब आठ बजे जब उसकी बुआ उसके लिए चाय लेकर गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर बाद उसने परेशान होकर नजदीक एक खोखे वाले को बात बताई। खोखा चलाने वाले युवक ने दरवाजे की कुंडी तोड़ी तो रूमल सिंह का शव पंखे से झूल रहा था। इस बात की सूचना लोगों ने फौरन पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के वहां पहुंचने पर रूमल सिंह की जान निकल चुकी थी।
पुलिस ने बताया कि रूमल सिंह के आसपास कोई भी सुराग व सोसाइट नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि वह टेंपरेरी ड्राइवर का काम करता था और काफी परेशान भी रहता था। डीएसपी बद्दी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि युवक ने अपने ही घर में फंदा लगाया था इस दौरान के घर के अन्य सदस्य भी घर में ही थे।