मुंबई, 20 जनवरी : बिजनेसमैन व शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें अश्लील फिल्म और ऐप पर रिलीज करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह करवाई की है। इस मामले में उन्हें पुलिस ने मुख्य आरोपी बनाया है।
इसी साल फरवरी में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें ऐप के जरिए रिलीज करने का केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।
मुंबई पुलिस का कहना है कि उनके पास राज कुंद्रा के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद राज कुंद्रा को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बता दें कि मुंबई पुलिस ने अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें बिजनेसमैन व शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा भी शामिल है। पुलिस द्वारा सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।