• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / #Sunder Nagar : 19.60 ग्राम चिट्टे सहित 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

#Sunder Nagar : 19.60 ग्राम चिट्टे सहित 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार

June 19, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 19 जून : बल्ह क्षेत्र में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में बल्ह पुलिस द्वारा एक युवक के घर पर छापामारी कर युवक से 19.60 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बल्ह पुलिस की टीम शुक्रवार शाम हेड कांस्टेबल नेकराम के नेतृत्व में कुम्मी  क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर युवक के घर की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 19.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं पुलिस ने 25 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने युवक के घर में छापामारी कर 19.60 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवक के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कि कार्रवाई शुरू कर दी है।

About नितेश सैनी

Filed Under: क्राइम Tagged With: Crime News in Himachal, Mandi news



Copyright © 2022