• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास…रोजी रोटी के हो गए थे मोहताज

लॉकडाउन के चलते प्रवासी मजदूर ने किया आत्महत्या का प्रयास…रोजी रोटी के हो गए थे मोहताज

March 25, 2020 by MBM News Network

हमीरपुर : उपमंडल नादौन के जलाड़ी के पास एक प्रवासी मजदूर ने रोजी-रोटी की व्यवस्था न होने के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गले में फंदा लगाने के चलते वह बेहोश हो गया, बेहोशी की हालत में उसे उसकी पत्नी ने बड़ी मुश्किल से फंदे से छुड़ाया और उसे उपचार के लिए एंबुलेंस 108 में नादौन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतीश कुमार (22) पुत्र ढाल राम निवासी बड़हरिया शासन यूपी का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी फूल कुमारी के साथ जलाडी में किराए के मकान पर रह रहा था। यह परिवार यहां मजदूरी करता है। उनके पास एक 7 महीने का बेटा भी है। सतीश की पत्नी ने बयान दिया है कि वह लॉकडाउन के चलते रोजी रोटी को मोहताज हो गए थे। घर में खाना पकाने के लिए राशन भी नहीं था। काम भी नहीं मिल पा रहा है। जिस वजह से वह दुखी होकर यह कदम उठाने पर विवश हुआ।

परिवार की दयनीय हालत को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने मानवता के नाते इस परिवार को 1 हज़ार की आर्थिक सहायता अस्पताल में दी। अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर दामन ठाकुर ने बताया कि सतीश कुमार जब अस्पताल पहुंचाया गया तो उसकी हालत गंभीर थी। परंतु उपचार के बाद उसकी हालत अब स्थिर है। उपचार के बाद वह होश में आया है। अभी अस्पताल में उपचाराधीन है। जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि खबर मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Filed Under: क्राइम, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश


Loading…



Primary Sidebar

National

लाल किले में प्रवेश करने वाले दीप सिद्धू के खिलाफ F.I.R न किए जाने पर सवाल

नई दिल्ली, 27 जनवरी : कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को नई दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद किसान नेताओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पंजाब के सांसद जसबीर सिंह गिल डिंपा ने कहा, “क्या किसी […]

26 जनवरी हिंसा : राकेश टिकैत, अन्य किसान नेताओं के खिलाफ FIR

नई दिल्ली, 27 जनवरी : दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के प्रवक्ता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनलोगों के खिलाफ एफआईआर, रैली के संबंध में जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • हिमाचल में महिला की हत्या, चुनाव की रंजिश की आशंका..चार जख्मी   
  • शिमला में दिल्ली के पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त,  2 की मौत, 10 जख़्मी 
  • बेटी ने भरी सफलता की उड़ान, भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनी शबनम चंदेल
  • शिमला : 32 कमरों के 4 मंजिला मकान में भड़की आग, करोड़ों का नुकसान 
  • सिरमौर जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों की शपथ में देरी क्यों, सियासत पर हिमाचल की नजरें

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021