• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / ATM से पैसे निकाल रही महिला से मदद के बहाने निकाल लिए 10 हजार 

ATM से पैसे निकाल रही महिला से मदद के बहाने निकाल लिए 10 हजार 

December 31, 2019 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर: शहर में एक महिला को अन्य लोगों से मदद लेना मंहगा पड़ गया है। यह महिला शहर में स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकाल रही थी। वहां पर अन्य लोगों ने महिला को एटीएम से पैसे निकालने के लिए मदद की और खुद ही महिला के एटीएम से दस हजार रुपए निकाल लिए।ATM से पैसे निकाल रही महिला से मदद के बहाने निकाल लिए 10 हजार 

    महिला को पैसे निकालने का एहसास तब हुआ जब मोबाइल पर संदेश आया कि खाते से पैसे निकाल लिए गए हैं। महिला ने इस संदर्भ में घुमारवीं थाना में शिकायत दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि एक महिला ने थाने में आकर शिकायत दी है। एटीएम से पैसे निकालते समय मदद करने की एवज में उसके खाते से दस हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: क्राइम, बिलासपुर



Copyright © 2021