मंडी : जोनल अस्पताल में सिटी स्कैन करवाने पहुंची एक महिला के साथ तकनीशियन द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। मामला गत शनिवार का बताया जा रहा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने तकनीशियन के विरूद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। घटना से हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक एक महिला जोनल अस्पताल में सिटी स्कैन करवाने के लिए गई थी। सिटी स्कैन करते वक्त पुरूष तकनीशियन ने किसी महिला असिसटेंट को रूम में नहीं बुलाया और कमरे को अंदर से बंद कर दिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सिटी स्कैन करने के दौरान तकनीशियन ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 354ए व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत मामला दर्ज कर लिया गया है।पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।