ऊना (एमबीएम न्यूज) : पुलिस थाना के तहत गांव भड़ोलियां की एक स्कूली छात्रा ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर पीडि़ता को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर सायं अज्ञात कारणों से स्कूली छात्रा ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि गंभीर हालत के चलते पीडि़ता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।