• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

क्राइम

तीन तलाक : शिमला में 24 साल बाद पति ने पत्नी से तोड़ा रिश्ता, F.I.R 

January 16, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 16 जनवरी : तीन तलाक के खिलाफ करीब डेढ़ साल पहले कानून बन चुका है और इसमें सज़ा का भी प्रावधान है। बावजूद इसके इससे संबंधित मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अब सूबे की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां तीन तलाक देकर एक व्यक्ति ने 24 साल बाद अपनी पत्नी से रिश्ता तोड़ डाला। इस सिलसिले में सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

                        सांकेतिक तस्वीर

जानकारी अनुसार पीड़िता की 24 साल पहले शादी हुई थी और दोनों शिमला में रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह तीन सप्ताह पहले दिल्ली अपने पति की बहन के घर गई थीं। इस बीच बीते दिन जब वह शिमला अपने घर आईं तो पति ने उसके हाथ तलाक के दस्तावेज दे दिए। शिमला पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुस्लिम महिला (वैवाहिक अधिकारों की सुरक्षा) कानून 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। तीन तलाक कानून बनने के बाद शिमला में इस तरह का यह पहला मामला है।

सनद रहे कि संसद की तरफ से साल 2019 में कानून बनाकर किसी भी व्यक्ति द्वारा एक साथ तीन बार ‘तलाक तलाक तलाक’ बोलकर पत्नी से रिश्ता खत्म करने की प्रथा को गैरकानूनी बनाया जा चुका है।

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

सोलन : दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान 

January 16, 2021 by अमरप्रीत सिंह Leave a Comment

सोलन, 16 जनवरी :  कसौली में दो बच्चों की मां ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी  इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के मुताबिक पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद सल्फास की गोलियां निगल ली। महिला को  इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए उसे एमएमयू (MMU) अस्पताल सुल्तानपुर के लिए रैफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मृतिका के दो छोटे बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। 

मृतिका की पहचान पूनम (28) पत्नी भुपेंद्र गांव कोल, निवासी कसौली (सोलन) के रूप में हुई हैं। शव को एमएमयू अस्पताल सुल्तानपुर से पोस्टमार्टम हेतु क्षेत्रीय अस्पताल सोलन भेजा गया हैं। पुलिस को कोई भी सुसाईड नोट नहीं मिला है।

Filed Under: क्राइम, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news

रामपुर : शराब पीकर साथी को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे को आजीवन कारावास 

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

रामपुर/मीनाक्षी भारद्वाज

जिला एवं सत्र न्यायाधीश किन्नौर एट रामपुर की अदालत ने शुक्रवार को  हत्या के दोषी कृष्ण को आजीवन कारावास व 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 6 महीने की साधारण कैद भुगतनी होगी। 

जिला न्यायवादी सुरेश हसटा के अनुसार जय राम निवासी बिलाड़ा राजस्थान ने पुलिस में बयान दिया कि वह अपने 5 साथियों सहित किन्नौर में कारोबार के सिलसिले में आए थे। वह पुह के सेना क्षेत्र में रह रहे थे। 19 मई 2016 को रमेश और दोषी कृष्ण ने इकट्ठे शराब पीनी शुरु की। लगभग 4:15  बजे उसने चिल्लाने की आवाज सुनी, जिस पर वह शेड में गया। उसने  देखा कि कृष्ण बैग उठाकर सड़क की ओर भाग रहा है। शेड में जाकर उसने देखा कि रमेश मृत पड़ा है, जिसके शरीर में घाव थे और उसके शरीर से खून बह रहा था।

इसके बाद जयराम ने इस घटना कि सूचना सेना के अथॉरिटी को दी। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। अदालत में  कृष्ण के खिलाफ आरोप सही साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Shimla News

कांगड़ा में पंजाब के दो तस्कर 28.66 ग्राम चिट्टे सहित काबू 

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कांगड़ा, 15 जनवरी : पुलिस थाना डमटाल के तहत पुलिस ने गश्त के दौरान पंजाब के 2 व्यक्तियों को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान पुलिस ने इन्दौरा मोड़ पर गाड़ी (PB06AX-7975) में सवार दो व्यक्तियों से 28.66 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपियों की पहचान आकाशदीप निवासी गांव व डाकघर डेरा बाबा नानक तहसील गुरदासपुर (पंजाब) व ललित निवासी गांव व डाकघर सरना, पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई हैं। 

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Filed Under: कांगड़ा, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: kangra news

पांवटा साहिब : क्लिनिक में नशीली दवाएं बेचने वाले को 5 साल कठोर कारावास के साथ जुर्माना

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नाहन, 15 जनवरी : पांवटा साहिब के गोंदपुर में मैसर्ज पाठक क्लीनिक में बगैर लाईसेंस के नशीली व अंग्रेजी दवाएं बेचने के मामले में मालिक विश्वजीत पाठक को दोषी पाया गया है। सिरमौर के विशेष जज जसवंत सिंह की अदालत ने मालिक विश्वजीत पाठक को पांच साल के कठोर कारावास व एक लाख 20 हजार रुपए के जुर्माने के आदेश दिए हैं।

मामला, 4 सितंबर 2010 का है। तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर निशांत सरीन द्वारा शाॅप कम क्लीनिक में दबिश दी गई थी। इस दौरान मालिक नशीली व अंग्रेजी दवाओं का कोई भी लाईसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद सन्नी कौशल द्वारा अदालत में शिकायत पेश  की। पांवटा साहिब की मौजूदा ड्रग इंस्पेक्टर भूमिका मंगला द्वारा इस मामले में सक्रियता से कार्रवाई की गई। इस मामले की पैरवी उप जिला न्यायवादी एकलव्य द्वारा की गई। अदालत ने ड्रग एंड काॅस्मैटिक एक्ट की धारा-27 (2) के तहत दोषी पाए गए विश्वजीत पाठक को पांच साल कठोर कारावास के आदेश दिए हैं। साथ ही एक लाख का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में एक साल साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

वहीं, धारा-28 के तहत एक साल कठोर कारावास व 20 हजार का जुर्माना अदा करने के भी आदेश हुए हैं। कठोर कारावास की दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। मगर दोषी को दूसरी सजा में 20 हजार का जुर्माना अदा करना होगा। ये जुर्माना अदा न करने पर तीन महीने साधारण कारावास का प्रावधान भी किया गया है। उप जिला न्यायवादी एकलव्य के मुताबिक पांच साल के कठोर कारावास के अलावा एक लाख 20 हजार रुपए जुर्माना हुआ है।

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news

दिल्ली में 13 वर्षीय बच्चे का लिंग परिवर्तन कर सामूहिक दुष्कर्म, 2 आरोपी गिरफ्तार

January 15, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

नई दिल्ली, 15 जनवरी : दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके से एक बेहद ही दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 13 साल के एक बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाया गया और लंबे समय तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दिल्ली महिला आयोग ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मासूम बच्चे की मुलाकात एक अभियुक्त से लगभग तीन साल पहले लक्ष्मीनगर में एक डांस इवेंट में हुई। आरोपी ने दोस्ती की और उसे अपने साथ डांस सीखाने के बहाने मंडावली ले गया। वहीं आरोपी और उसके कुछ साथियों ने कुछ समय बाद पीड़ित बच्चे को रहने के लिए कहा। बच्चे को कुछ दिन बाद नशीला पदार्थ दिया जाने लगा और जबरन लिंग परिवर्तन करवा दिया गया।

हालांकि कुछ समय बाद आरोपियों ने पीड़ित के एक परिचित को भी लाकर उसी के साथ रख लिया। एक दिन मौका देख कर दोनों बच्चे वहां से भाग निकले। पीड़ित बच्चे के साथ आरोपी और उसके अन्य साथी सामूहिक दुष्कर्म करते और पीड़ित से भीख भी मंगवाई जाती थी। पीड़ित ने बताया कि अभियुक्त स्वयं भी महिलाओं के वस्त्र पहनकर जिस्मफरोशी करते थे और आने वाले कस्टमरों को मार पीटकर उनके पैसे छीन लेते थे।

हालांकि जब इस मामले की जानकरी दिल्ली महिला आयोग को मिली तो आयोग की सदस्य सारिका चौधरी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज हुआ है, साथ ही अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, यह मामला बेहद ही संगीन और दिल दहलाने वाला है। 13 वर्ष की उम्र में ही छोटे से बच्चे का जबरन लिंग परिवर्तन करवाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाने लगा एवं उसे जिस्मफरोशी के व्यापार में धकेल दिया गया। ये एक बहुत बड़ा रैकेट नजर आता है। किस्मत से दोनों पीड़ित वहां से बच निकले और दोनों की जि़न्दगी बच सकी। पुलिस को जल्द से जल्द सभी अभियुक्तों को गिरफतार करना चाहिए और उन्हें ऐसी सजा मिले जो वो कभी भूल ना पाएं।

— आईएएनएस

Filed Under: क्राइम, दिल्ली, नेशनल Tagged With: national hindi news

माइनस 4 डिग्री में “ऑपरेशन जंगल”, 127 KG चरस व 295 KG गांजा बरामद कर बनाया रिकाॅर्ड

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू/शिमला, 14 जनवरी : हिमाचल की कुल्लू पुलिस ने नशे की रीढ़ तोड़ने के मकसद से एक बड़ी कामयाबी के माध्यम से रिकाॅर्ड कायम कर लिया है। माइनस 4 डिग्री तापमान में 27 सदस्यीय टीम ने जबरदस्त जाल बिछाया। इस ऑपरेशन का नेतृत्व खुद एसपी गौरव सिंह ने किया। इसके अलावा बंजार के डीएसपी बिन्नी मिन्हास, आईपीएस मयंक के अलावा एसआईयू इंचार्ज सुनील सांख्यान भी हिस्सा थे। इसके अलावा 23 अन्य पुलिस कर्मियों को टीम में शामिल किया गया था।

जंगल में पुलिस टीम, पत्रकारों से बात करते एसपी गौरव सिंह

  ऑपरेशन के दौरान न केवल एसपी, बल्कि पूरी टीम कड़ाके की ठंड की चपेट में रही। इसी दौरान एसपी गौरव सिंह को बिच्छू बूटी भी लग गई। ऑपरेशन के 20 में से लगभग 13 घंटों तक टीम जंगल में ही रही। कई किलोमीटर का रास्ता पैदल भी नापा। बंजार के घरटगाड़ व सजाहू इलाकों में खुफिया नेटवर्क व फील्ड इनपुट के जरिए ऐसी दबिश दी कि समूचे हिमाचल की नजरें पुलिस की इस कामयाबी पर टिक गई।

  पुलिस की कार्रवाई को  “ऑपरेशन  जंगल” की संज्ञा इस कारण दी जा रही है, क्योंकि जंगल में ही पुलिस ने घात लगाकर सप्लायर व डिलीवरी लेने वाले को दबोच डाला। बीती रात जब ठिठुरन में हर कोई अपनी रजाईयों में दुबका हुआ था, उस समय ठंड से बेपरवाह पुलिस कर्मी 111 किलो चरस को बरामद कर रहे थे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने वालों पर चाबुक कसा जा सके। इसमें कोई संशय नहीं है कि 111 किलो की खेप राज्य में अब तक का सबसे बड़ा सीजर है। एनडीपीएस एक्ट को बने 35 साल हो चुके हैं, लेकिन पहले ऐसा नहीं हुआ।

     पुलिस अपने स्तर पर इसकी कीमत 3 करोड़ 35 लाख रुपए आंक रही है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत अधिक भी हो सकती है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी कुल्लू खासकर मलाणा घाटी की चरस की बेतहाशा मांग रहती है। कमाल की बात यह भी थी कि 111 किलो की बरामदगी के बाद भी कंपकंपाती ठंड में पुलिस कर्मी चैन से नहीं बैठे। अंधेरे में टाॅर्चों के सहारे 2 घंटे की ट्रैकिंग कर सजाहू गांव के दो घरों में रेड की गई। यहां पुलिस को 11 किलो 588 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों के कब्जे से दो गैर लाईसेंसी कारतूसी बंदूकें भी जब्त की गई। इसके बाद एक अन्य केस में 295 किलो गांजा बरामद हुआ। आनी क्षेत्र में 55 साल के हरिचंद के कब्जे से 4 किलो 505 ग्राम चरस बरामद की गई।

बताते हैं कि पुलिस का ऑपरेशन जंगल लगभग 20 घंटे तक चलता रहा। इसके लिए पुलिस ने विस्तृत तरीके से होमवर्क किया हुआ था। होमवर्क में कमी का सीधा मतलब था कि नशे के सौदागर चंगुल से निकल सकते थे। फिलहाल पुलिस बरामद किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत को 4 करोड़ रुपए आंक रही है। दोपहर को पत्रकारों से बात करते हुए एसपी गौरव सिंह ने कहा कि 3 मामलों में 127 किलो चरस बरामद हुई है। वहीं, एक मामले में 295 किलो गांजा मिला है। उन्होंने बताया कि कुल्लू पुलिस ने डेढ़ साल के भीतर 412 किलो चरस बरामद की है। 13 मामलों में 19 आरोपियों की 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News in, Kullu Police

हिमाचल में पकड़ी गई चरस की अब तक की सबसे बड़ी खेप, कुल्लू में 111 किलो चरस बरामद

January 14, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 14 जनवरी : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पुलिस ने चरस की तस्करी करने वालों को पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 111 किलो चरस को बरामद किया है। हिमाचल में अब तक यह चरस की सबसे बड़ी खेप है। 7 महीने पहले भी जिला पुलिस ने 42 किलो की चरस के साथ तस्करों को काबू किया था।
हिमाचल पुलिस मुख्यालय की प्रवक्ता मोनिका ने पुष्टि करते हुए कहा कि एक ऑपरेशन में कुल्लू पुलिस ने 111 किलोग्राम चरस पकड़ी है। इसकी कीमत करोड़ों में है। ऑपरेशन अभी भी जारी है और पूरी जानकारी जल्द ही सांझा की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के इतिहास में सबसे बड़ी चरस बरामदगी है। जनवरी के महीने में अब तक पुलिस 33 किलो चरस पकड़ चुकी है। इनमें 4 मामलों में 2 किलो और 10 मामलों में एक किलो चरस सीज की गई है।

Filed Under: क्राइम, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: shimla hindi news

कुल्लू में चरस के साथ रामपुर का व्यक्ति गिरफ्तार 

January 13, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू, 13 जनवरी : जिला के निरमंड क्षेत्र में पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार निरमंड के ब्लाक कैंची में एक आल्टो कार (HP 06A -8211) निरमंड से रामपुर की तरफ आई। पुलिस ने जब शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्ज़े से 484 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने इस मामले में बॉबी कुमार पुत्र आत्मा राम सोहाली तहसील रामुपर को गिरफ्तार कर लिया है। चरस तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी पुलिस ने अपने कब्ज़े में ले लिया है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। व्यक्ति चरस कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था इसकी भी छानबीन शुरू कर दी है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: kullu hindi news

सेब आढ़ती से लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

January 13, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू, 13 जनवरी : जिला पुलिस ने एक सेब आढ़ती के साथ ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति आढ़ती की सेब से भरी क्रेटें लेकर गायब हो गया था जिसको लेकर आढ़ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने छानबीन करते हुए ठग को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि 2 सितंबर, 2020 को बंदरोल सब्जी मंडी से एक खरड़ निवासी सेब के व्यापारी ने थाने में शिकायत की थी कि एक व्यक्ति दो तीन दिन पहले से प्रार्थी को सेब की क्रेटे लोड करने को बोल रहा था।

      Demo pic
प्रार्थी ने आरोपी का पूरा पता, लाइसेंस लेकर 25 अगस्त, 2020 को सेब की 129 क्रेट लोड कर बंदरोल सब्जी मंडी से खरड़ सब्जी मंडी में अपनी फर्म के पास उतारने को कहा। उसके बाद 26 अगस्त, 2020 को समय तकरीबन 04:15 बजे सुबह फोन किया तो आरोपी ने बताया कि उसकी गाड़ी खराब हो गई है। उसके बाद फिर से जब शाम के समय व्यापारी फोन करने लगा तो उसका फोन स्विच ऑफ आया। जब व्यापारी ने अपनी फर्म को फोन किया तो उन्होंने बताया कि क्रेटे उनके पास नहीं पहुंची है। इसके उपरांत व्यापारी को शक हुआ कि आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उन्होंने बताया कि इस ठगी में व्यापारी को 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।
गौरव सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गोल्डी शर्मा पुत्र हरीश कुमार निवासी कसतूरवा रोड़ तहसीज राजपुरा जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने 2 सितंबर, 2020 को आईपीसी की धारा 407, 420, 467, 468, 471, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने व्यापारी को वाहन पंजीकरण और ड्राइविंग लाइसेंस की प्रति भी फर्जी दी थी और गाड़ी पर भी फर्जी नम्बर लगा हुआ था। लिहाला पुलिस ने गाड़ी को भी ज़ब्त कर लिया है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: kullu hindi news

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 808
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा

जम्मू, 18 जनवरी: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के रामबन जिले में सोमवार को एक आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आतंकवादियों के दो सहयोगियों को दबोचा। पुलिस ने आंतकियों के लिए गुप्त तौर पर काम करने वाले दोनों लोगों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने यह […]

वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मामला 

लखनऊ, 18 जनवरी : निर्देशक अली अब्बास जाफर और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ वेब सीरीज ‘तांडव’ के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कथित रूप से हिंदू देवी-देवताओं की खराब छवि दिखाई गई है, जिससे धार्मिक उन्माद भड़क सकता है। यह एफआईआर रविवार देर रात वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव द्वारा हजरतगंज पुलिस स्टेशन […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • जानिए, उम्र में चंद महीनों के फासले से कौन है हिमाचल में सबसे युवा सरपंच  
  • हिमाचल में मानवीय भूल से हो रहीं 90 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं : CM
  • जम्मू पुलिस ने आतंकियों के 2 सहयोगियों को दबोचा
  • गांव की सरकार में 22 साल की जागृति के काम आएगी वकालत की पढ़ाई, ये शक्तियां….
  • 111 किलो चरस पकड़ कर रिकाॅर्ड बनाने पर कुल्लू के SP गौरव सिंह को सेल्यूट, सम्मानित

Recent Comments

  • MBM News Network on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • NK on हाईकोर्ट ने SDM घुमारवीं को दिए सब्सिडी घोटाले मामले में जांच के आदेश  
  • Sandhyar Productions on वकालत की पढ़ाई कर चुकी 21 वर्षीय मुस्कान ने भरा जिला परिषद चुनाव का दम, ये बोली
  • Rohit on सोलन बिजली बोर्ड के कर्मचारी, हाड़ कंपाने वाली ठंड में रात 2 बजे तक जोड़ते रहे लाइन
  • Dinesh on हिमाचल के इस जिले में ब्रिटेन से आए 5 लोग…मचा हड़कंप, प्रशासन ने लिए सैंपल

अभिलेखागार

Copyright © 2021