• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

कुल्लू

हिमाचल में जंगल की आग में झुलसे ससुर और बहू, रैला में तीन मंजिला मकान राख

February 25, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 25 फरवरी: दो अलग-अलग आगजनी की घटनाओं में दो लोग झुलस गए हैं, जबकि दूसरी घटना में तीन मंजिला रिहायश मकान जलकर राख हो गया है। जानकारी के अनुसार पहली घटना सचानी पंचायत के अंतर्गत  हुई इसमें ससुर और बहू झुलस गए हैं, जिस कारण दोनों जख्मी हो गए हैं।

हादसे में 4 मवेशियों की भी जिंदा जल कर मौत होने की जानकारी है। घायलों की पहचान 51 वर्षीय जीतराम और उसकी बहू अंबिका हुई है। घटना में जीतराम को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जीतराम मवेशियों को चराने के लिए जंगल गया हुआ था और इस दौरान वह आग की चपेट में आ गया, जबकि उसकी बहू अंबिका भी आगजनी घटना को देखते हुए आग पर काबू पाने के के लिए जंगल की ओर दौड़ी इस दौरान वह भी झुलस गई है।

हिमाचल में जंगल की आग में झुलसे ससुर और बहू, रैला में तीन मंजिला मकान राख
बेघर परिवार का झुलसा व्यक्ति

दूसरी आगजनी घटना में सैंज घाटी के रैला में तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया है। घटना में दो भाईयों के परिवार के सिर से छत छीन गई है। इस मकान में वेद राम पुत्र खेख राम व इसका भाई कागशी राम और इनके चचेरे भाई मोती राम पुत्र मनी राम, राम दास पुत्र मनी राम, उतम राम पुत्र मनी राम का परिवार रहता था जो पूरी तरह से बेघर हो गए हैं। इसके साथ ही मकान के एक हिस्से में इसके बडे भाई के बेटे सुन्दर सिंह पुत्र मोती राम व हेम राज पुत्र सूरत राम और विधवा भूमी देवी पत्नी स्व. गवर्धन सिंह, शेर सिह पुत्र वेद राम भी बेघर हो गए हैं।
मकान में ज्यादातर लकडी लगी हुई थी तथा स्लेटपोश है। आगजनी घटना मोती राम की रसोई तीसरी मंजिल में गैस पर दाल पकाते समय अचानक रेगूलेटर से गैस पाईप में आग लगने के कारण पेश आई। जो लकड़ी का मकान होने के कारण पूरा मकान जल कर राख हो गया।

Filed Under: कुल्लू, दुर्घटनाएं, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kullu News In hindi

पार्वती ने लौटाया डूबे शख्स का शव, ऐसा हो रहा प्रतीत… 

February 22, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 22 फरवरी : धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण की पार्वती नदी ने एक और शव उगला है। पुलिस के अनुसार यह शव नेपाली मूल के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि यह शव किस व्यक्ति का है।

पार्वती ने लौटाया डूबे शख्स का शव, ऐसा हो रहा प्रतीत... 
file image

बहरहाल, मणिकर्ण घाटी में किसी के गुमशुदा होने का भी कोई मामला नहीं है। ऐसे में यह शव किसका है इसकी शिनाख्त की जा रही है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि मणिकर्ण चौकी को सूचना मिली कि एक शव पार्वती नदी में फंसा हुआ है जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंंची और शव की शिनाख्त करने पर यह किसी नेपाली मूल के व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है, जो करीब 45-50 वर्ष के बीच का है।

शव को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शव करीब एक महीने पुराना है। लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस इस शव की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच कर रही है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

#Himachal : MA के छात्र ने मौत को लगाया गले, जहर के सेवन से मौत

February 21, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 21 फरवरी : मुख्यालय के रामशिला में एमए की पढ़ाई कर रहे छात्र द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। छात्र को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया था, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि एक छात्र ने अपने घर रामशिला में जहर निगल लिया है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कार्तिक गुप्ता (23) पुत्र मानिकराज गुप्ता निवासी वार्ड नंबर-1 रामशिला कुल्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि मृतक एमए का छात्र है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।#Himachal : MA के छात्र ने मौत को लगाया गले, जहर के सेवन से मौत

मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं  मिले है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक ने जहर क्यों खाया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने युवक के माता-पिता के बयान लिए हैं।

उन्होंने बताया कि एफएसएल रिपोर्ट के बाद दी गई मौत के असली कारण पता चलेगा। बहरहाल,पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

मणिकर्ण में 10 किलो चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार 

February 20, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 20 फरवरी : मणिकर्ण घाटी में नेपाली मूल की महिला और पुरुष से 10 किलोग्राम से अधिक चरस बरामद की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार कर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि सदर थाना की टीम गश्त पर चील मोड़ जरी मणिकर्ण रोड़ पर थी।

मणिकर्ण में 10 किलो चरस के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार 
बरामद चरस

        इस दौरान ऋषभ कैफे के पास पैदल जरी की तरफ जा रहे नेपाल के रहने वाले जोख बहादुर (39) पुत्र राम कुमार निवासी नेपाल व दिल कुमारी धर्ती (45) के कब्जे से 10 किलो 130 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह दोनों चरस कहां से लाए थे और कहां लेकर जाए जा रहे थे, इसकी छानबीन की जा रही है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, kullu news

मनाली : क्लब हाउस के बाथरूम में मिला जम्मू-कश्मीर के फोटोग्राफर का शव 

February 18, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 18 फरवरी : पर्यटन नगरी मनाली की क्लब हाउस में एक फोटोग्राफर बाथरूम में मृत अवस्था में मिला है। घटना की जानकारी मनाली पुलिस को दी गई, जिसके चलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति का शव क्लब हाउस के बाथरूम में मिला है।

मनाली : क्लब हाउस के बाथरूम में मिला जम्मू-कश्मीर के फोटोग्राफर का शव 
Demo pic

पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना के पहलुओं की जानकारी जुटाई। जिसमें मृतक की पहचान (50) सूबेदार सिंह पुत्र जीवन सिंह जिला अनंतनाग जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति मनाली के क्लब हाउस में फोटोग्राफर का काम करता था। गौरव सिंह ने बताया कि सूबेदार सिंह ने अपने दोस्त राजेंद्र को इससे पहले फोन पर जानकारी दी थी कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। जिसके चलते जब व्यक्ति की खोज खबर लेने के लिए क्लब हाउस पहुंचा तो सूबेदार सिंह बाथरूम में मृत पड़ा था।

लिहाजा इसकी जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

सैंज घाटी में अढाई मंजिला मकान जलकर राख, 5 परिवार बेघर

February 18, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 18 फरवरी : जिला की सैंज घाटी में अल सुबह मतदान गांव में लकड़ी के अढाई मंजिला काष्ठकुणी शैली के मकान में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों ग्रामीणों ने आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की, लेकिन मकान में लकड़ी अधिक होने के कारण देखते ही देखते पूरा मकान पल भर में खाक हो गया। वहीं मकान के अंदर रखें सिलेंडर फटने से आग ने पूरे मकान को आगोश में ले लिया। जिसके बाद देखते ही देखते 13 कमरों वाला लकड़ी का मकान पल भर में राख हो गया।सैंज घाटी में अढाई मंजिला मकान जलकर राख, 5 परिवार बेघर
      वहीं, गांव सड़क सुविधा से महरूम होने के कारण ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को नहीं दी। ऐसे में कई घंटों तक ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग से सब कुछ जल कर राख हो गया। इस आगजनी की घटना सेसंजीव कुमार, कृष्ण चंद, धर्मचंद के परिवार के सदस्य बेघर हो गए हैं। इस आगजनी की घटना से मकान में किराने की दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया है। वहीं इस घटना में करीब 40 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई है।
     राजस्व विभाग की टीम घटनास्थल पर रवाना हो गई है। स्थानीय पंचायत प्रधान  यमना देवी ने बताया कि मझाण गांव में ढाई मंजिला मकान व किराना की दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया है। उन्होंने कहा कि शॉट सर्किट से आग लगने का अंदेशा लगाया जा रहा है, जिसमें  लाखों का सामान राख हो गया हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को इसकी सूचना दी है और राजस्व विभाग की टीम भी घटनास्थल पर आ रही है।
      इस आगजनी की घटना में 5 परिवारों के दर्जनों सदस्य बेघर हुए है। जिसमें बुजुर्ग रमी देवी, उसके पुत्र चुन्नी लाल और चुनी लाल के 3 बेटे संजीव कुमार, कृष्ण चंद, धर्म चंद को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को फौरी राहत और राशन व बिस्तर की मदद करें।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

प्राकृतिक सुंदरता से सरोबार है हिमाचल का तराला गांव 

February 17, 2021 by MBM News Network

आनी/ राकेश शर्मा 

आनी खंड की ग्राम पंचायत बुच्छैर के अंतर्गत पड़ने वाला गांव तराला, अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए सुप्रसिद्ध है। घने जंगलों के बीच मे बसा यह गांव यहां की सुंदरता को बयां करता है। प्रकृति की सुंदरता के बीच बसा तराला गांव, पर्यटकों के लिए आकर्षणप्राकृतिक सुंदरता से सरोबार है हिमाचल का तराला गांव  का केंद्र बनता जा रहा है। यहां की सुंदरता और मनमोहक वातावरण का लुत्फ़ उठाने हिमाचल समेत अन्य राज्यों के पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।

शांत वातावरण, घने जंगल, तराला जोत इसे निरमंड ब्लॉक से जोड़ता है। वन विभाग का विश्राम गृह, जो आज़ादी से पहले वर्ष 1936 में बन कर तैयार हुआ था। इस विश्राम गृह में आज भी इंग्लैंड सहित पूरे यूरोप के पर्यटक आते रहते हैं। आज यह क्षेत्र सड़क जैसी सुविधा से भी जुड चुका है। इसलिए गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रदेश सरकार का साथ भी होता तो यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से आज बहुत आगे होता और बेरोजगार युवाओं के लिए रोज़गार का एक महत्वपूर्ण साधन भी बन जाता।प्राकृतिक सुंदरता से सरोबार है हिमाचल का तराला गांव 

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

दुष्कर्म मामले में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

February 16, 2021 by MBM News Network

कुल्लू , 16 फरवरी : जिला की तहसील निरमंड में एक दुष्कर्म और अगवा मामले में चल रहे उदघोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने देवराज (34) पुत्र जासी राम शिल्ह डाकघर डीम तहसील निरमंड जिला कुल्लू निवासी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने 2 सितंबर 2017 को आईपीसी की धारा 363, 366, 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 और 17 के तहत निरमंड थाना में मामला दर्ज किया था। दुष्कर्म मामले में उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

उक्त व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। उसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर न्यायालय में चालान पेश किया था और तब से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। जबकि कथित आरोपी अपराध को अंजाम देने बाद फरार था और पुलिस को इसकी तलाश थी।

उक्त अपराधी को कोर्ट ने उद्घोषित अपराधी करार दिया था। लिहाजा, अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मंगलवार को विशेष न्यायधीश रामपुर की अदालत में पेश किया। जहां से उसे अब न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

#Good Job Kullu Police : एक और विदेशी चिट्टा सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट… 

February 14, 2021 by MBM News Network

कुल्लू,14  फरवरी : पुलिस ने एक और विदेशी चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है।  सप्लायर के पास पुलिस ने 15 ग्राम हेरोईन भी बरामद की है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि कुल्लू पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा हेरोइन के सप्लायरों, जिसमें ज्यादातर अफ्रीकन नागरिक शामिल है को गिरफ्तार किया जा रहा है। ये लोग दिल्ली से इस धंधे को ऑपरेट कर रहे हैं। इन सप्लायर द्वारा हिमाचल के साथ-साथ भारत के अन्य राज्यों के युवाओं को चिट्टे के जाल में फंसाया जा रहा है। कुल्लू पुलिस ने इन्हे टारगेट करके नेटवर्क को तोड़ने की कोशिश की है। #Good Job Kullu Police : एक और विदेशी चिट्टा सप्लायर दिल्ली से गिरफ्तार, बिना पासपोर्ट... 

इस कड़ी में कुल्लू पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा एक और सप्लायर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। मुख्य सप्लायर अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट का नागरिक है जो दिल्ली में रहकर ये धंधा चला रहा था। आरोपी के कब्जे से करीब 15 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर कुल्लू लाया जा रहा है।

आरोपी की पहचान डेनिल(27) पुत्र इब्रोनी निवासी आइवेरी कोस्टा (अफ्रीका) के रूप में गई है। जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के पास वैलिड पासपोर्ट या वीजा नहीं है और यह आरोपी गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। पुलिस विदेशी के खिलाफ फोरनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्रवाई  की गई है।

अब तक 24 विदेशी धरे
कुल्लू पुलिस द्वारा जुलाई 2019 से अभी तक 24 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स के अवैध व्यापार करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है।इनमें से 18 अफ्रीकी मूल के हेरोइन सप्लायर है, जिनमें से 15 अभी भी जेल में बंद हैं।

Filed Under: कुल्लू, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news

पार्वती नदी में गिरा दिल्ली का 20 वर्षीय युवक, परिवार के साथ आया था हिमाचल घूमने 

February 14, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 14 फरवरी : धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में दिल्ली का युवक पार्वती नदी में गिर गया है और लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार हादसा घाटी के गलू ब्रिज के पास पेश आया, जब 20 वर्षीय रोहित पुत्र महेंद्र जांसीर निवासी दिल्ली अपने परिवार और दोस्तों के साथ गलू ब्रिज के पास नदी किनारे उतरा था। इस दौरान युवक नियंत्रण खो बैठा और फिसलकर नदी में जा गिरा। जिसके बाद युवक नदी में लापता हो गया।इसकी सूचना मणिकर्ण पुलिस को दी गई और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन आरंभ कर दिया है। पार्वती नदी में गिरा दिल्ली का 20 वर्षीय युवक, परिवार के साथ आया था हिमाचल घूमने 

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि युवक को तलाश करने में टीम जुट गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन में पाया गया है कि युवक चट्टान पर चढ़ते समय नियंत्रण खो बैठा और फिसलकर नदी में जा गिरा। नदी में बह जाने के कारण युवक लापता हो गया है। पुलिस ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

Filed Under: कुल्लू, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 100
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

शिमला : पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गलत सवाल का कृपांक अंक

दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों की नहीं होगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, 25 फरवरी : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों को वार्षिक परीक्षाएं नहीं देनी होगी। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किया है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त […]

कोरोना की चुनौती : CBSE के सिलेबस में होगी कटौती

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए CBSE ने घटाया सिलेबस

नई दिल्ली, 24 फरवरी : सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के छात्रों को राहत देते हुए सामाजिक विज्ञान सिलेबस कम कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर सिलेबस में यह कटौती की है। रिवाइज्ड किया गया सिलेबस सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 10वीं कक्षा में […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • नालागढ़ में मोबाइल डीजल पंप, जहां मर्जी वहीं भरवाओ तेल…   
  • गाड़ी की डैशबोर्ड में छुपा कर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने किया काबू 
  • #HPSSC : पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का नतीजा जारी, क्लिक पर उपलब्ध…
  • हिमाचल में यहां सड़क निर्माण के विरोध में महिलाओं ने पीटा SDO… 
  • करसोग में 19 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, 64 साल की महिला की पेड़ से गिरने पर मौत

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021