• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

लाहौल और स्पीति

स्पीति : सगनम गांव में स्नो फेस्टिवल का अयोजन, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

February 14, 2021 by MBM News Network

केलांग, 13 फरवरी : स्नो फेस्टिवल के तहत  स्पीति के सगनम में कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर जन शिकायत, जनजातीय विकास, तकनीकी शिक्षा, एवम् सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा स्नो फेस्टिवल का उद्देश्य लाहौल- स्पीति के संस्कृति को पर्यटन का हिस्सा बनाना। ताकि हमारे लोगों को रोज़गार भी मिले और आर्थिकी भी मजबूत हो। छंगफुत, लोसर, छंका, बूचेन, दाछंग, नमगेन त्यौहार यहां मनाए जाते है। हर वर्ष इसी तरह स्नो फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। स्पीति : सगनम गांव में स्नो फेस्टिवल का अयोजन, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

इसके अलावा कार्यक्रम में एसी डी महेंद्र प्रताप, डीएसपी सुशांत शर्मा, एक्सईएन जल शक्ति मिशन मनोज , एक्सईएन लोक निर्माण गामचो, बीएमओ तेनजिन नोरबू, टी ए सी सदस्य लोबजंग , पालजोर बीडीसी चेयरमैन कुमारी डोलकर, बीडीसी काजा छैरिंग दिकित, ग्राम पंचायत प्रधान सगनम दिचेन जंगमों, दोरजे तंडूप कुंगरी प्रधान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये कार्यक्रम किए गए पेश
गुलिंग गांव के कलाकारों ने हाथी नृत्य , कुंगरी गांव ने टशी नृत्य, तेलिंग गांव ने डेकर,  सगनम गांव ने खर नृत्य , अप्पर गुलिग गांव ने दा ट्यू नृत्य,भर गांव ने टासोर नृत्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सगनम के छात्रों ने फैशन शो और लोक नृत्य प्रस्तुत किया। शोन नृत्य वाईएमसी खर और मुद गांव ने लोक  नृत्य प्रस्तुत किया।

स्पीति : सगनम गांव में स्नो फेस्टिवल का अयोजन, प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्रप्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

तीरंदाजी , पारम्परिक वस्तुओं की  प्रदर्शनी आयोजित की। प्रदर्शनी में  याक की ऊन से गलीचे, बोरिया बनाने की विधि दिखाई गई। छोलो खेल की प्रतियोगिता भी प्रदर्शित की।कई वर्ष पुराने पत्थर के बर्तन इस दौरान आकर्षण का केंद्र रहे। लकड़ी से हल, कृषि औजार भी बनाना स्टाल में दिखाया गया। ऊन से पुराने समय में महिलाएं कपड़े कैसे बनाती थी वो प्रदर्शनी का अहम हिस्सा रहा। इसके अलावा, बुचेन डांस के कलाकारों ने अपना स्टाल लगाया था।

Filed Under: लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi

बर्फीली सड़कों पर निकली साइकिल रैली, सड़क सुरक्षा अभियान…

February 9, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

कुल्लू, 9 फरवरी : जन जातीय जिला लाहौल स्पीति के लाहौल में बर्फीली सड़क पर साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान का संदेश दिया गया। वहीं स्वच्छता अभियान की जागरूक अलख से भी इस रैली को जोड़ा गया। साइकिल रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने जगह-जगह साफ सफाई भी की। यह नहीं पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया।बर्फीली सड़कों पर निकली साइकिल रैली, सड़क सुरक्षा अभियान...

केलांग से स्टिंगरी तक और स्टिंगरी से केलांग तक साइकिल रैली स्नो फेस्टिवल के मौके पर निकाली गई। बर्फीली सड़क से होकर साइकिल चला कर युवाओं ने रोड सेफ्टी के बारे में जागरूकता लाई। इस रैली में15 से 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Filed Under: लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Lahaul Spiti News

क्या अपने की है आइस क्लाइम्बिंग, हिमाचल में यहां तलाशी जा रही संभावना

January 31, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

केलांग, 31 जनवरी : स्नो- फ़ेस्टिवल को लेकर लाहौल-स्पीति में अलग-अलग क्षेत्रों में विभिन्न आयोजन किये जा रहे हैं, आज ठोलंग व उदयपुर में “छोलो खेल प्रतियोगिताओं” का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में स्थानीय युवाओं ने केलांग के कमान्डर नाला में ‘आइस क्लाइम्बिंग’ का अभ्यास किया। अटल टनल रोहतांग के खुल जाने से लाहौल घाटी में विंटर टूरिज्म की संभावना बढ़ गयी है। घाटी में साहसिक शीतकालीन खेलो व साहसिक पर्यटन की संभावनाएं  भी परवान पर है।  क्या अपने की है आइस क्लाइम्बिंग, हिमाचल में यहां तलाशी जा रही संभावना
‘
स्नो फ़ेस्टिवल’ से घाटी में शीतकालीन साहसिक खेलों की संभावनाओं को तलाश करने के लिए घाटी के पर्यटन व्यवसायियों के प्रयास से साहसिक पर्यटन को उभारने के लिये एक पर्वतारोही विशेषज्ञ टीम ‘आईस क्लाईबिंग’ की संभावनाओं को तलाशने के लिए लाहौल घाटी पहुँची है। साथ ही ये लोग ‘आइस क्लाइम्बिंग’ कर के युवाओं को भी इस ओर व्यावसायिक तौर पर कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे है।

विशेषज्ञ मानते है कि आइस क्लाइम्बिंग के जरिये लाहौल में ग्रामीण पर्यटन को संजीवनी मिलेगी। घाटी के भौगोलिक पृष्ठभूमि आइस क्लाइम्बिंग के साथ, आइस हॉकी, स्कीईंग स्लेजिंग, विंटर कैंपिंग के लिये माकूल है इससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

पर्वतारोही भरत भूषण जो पिछले दस सालों से इस क्षेत्र में काम कर रहे है, ने बताया कि टनल से घाटी में साहसिक पर्यटन व ट्रेकिंग की संभावनायें बहुत बढ़ गई हैं। यहाँ अत्यधिक ठण्ड से फ्रोजन वाटर फॉल बन रहे है जोकि इसके बहुत माकूल हैं। आने वाले समय में बाहर से लोग आएंगे व गांवों में ठहरेंगे, जिससे गांव में पर्यटन बढ़ेगा और युवा भी प्रेरित होंगे।

इन्स्ट्रक्टर प्रीति डांगर ने कहा कि युवा इसके लिए खुद के कृत्रिम फ्रोजन वाटर फॉल बना सकते है, आइस पार्क बनाया जा सकता है, आइस हॉकी खेली जा सकती है, स्कीईंग की जा सकती है , सलेजिंग की जा  सकती है, विंटर कैंपिंग व एवलांच कोर्स कराए जा सकते है,जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। नैनीताल से आये पर्वतारोही अनिल ने बताया कि वाटर आइस क्लाइम्बिंग में थोड़ा रिस्क है लेकिन पहाड़ो के लोग सीख सकते है। थोड़ा बेसिक जानकारी हो तो आने वाले समय मे इसकी संभावना बहुत बढ़ सकती है।

वहीँ स्थानीय पर्यटन व्यबसायी व साहसिक खेलो में रुचि रखने वाले सुनील कुमार ने बताया टनल से सुविधा बढ़ गयी है। उन्होंने बताया कि यहाँ साहसिक खेलो की अपार संभावनाएं है। यहाँ के युवाओं को थोड़ा ट्रेनिंग से आइस क्लाइम्बिंग कर सकते है।

उपायुक्त पंकज राय ने इस बारे में बताया कि ‘स्नो फ़ेस्टिवल’ के माध्यम से संस्कृति के साथ-साथ साहसिक पर्यटन के लिए ढांचा विकसित करने के लिए प्रशासन भरपूर प्रयास कर रहा है ताकि अगले शरद ऋतु में पर्यटकों को यह सब अनुभव करने की सुविधाएं मिलें।

Filed Under: लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Lahaul Spiti News

हिमाचल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खतरा बन रहे हैं जंगली कुत्ते, पहली बार अध्ययन

January 31, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 31 जनवरी : राज्य वन विभाग के वन्य प्रणाली प्रभाग ने भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण (जेडएसआई) कोलकाता के सहयोग से उच्च हिमाचल के लाहौल-पांगी परिदृश्य में जंगली कुत्तों के फैलाव, संख्या और उनके खाने के साधनों पर पहली बार अध्ययन किया है। यह अध्ययन भारत सरकार के वैश्विक पर्यावरण सुविधा-संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषिण सिक्योर हिमालय परियोजना के तहत किया गया।  हिमाचल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में खतरा बन रहे हैं जंगली कुत्ते, पहली बार अध्ययन

      मुख्य वन्य प्राणी संरक्षक एवं राज्य परियोजना निदेशक सिक्योर हिमालय परियोजना अर्चना शर्मा पूरे विश्व में जंगली कुत्तों का वन्य जीवों पर पड़ने वाले प्रभाव का पता लगाने के लिए बहुत कम अध्ययन किए गए हैं इसलिए इनकी वर्तमान जनसंख्या का पता लगाने एवं लाहौल-पांगी परिदृश्य में इनके प्रभाव का अध्ययन करने के लिए यह सर्वेक्षण किया गया।

       उन्होंने कहा कि उच्च हिमालय क्षेत्र महत्त्वपूर्ण वन्य जीवों जैसे बर्फानी तेंदुए का आवासीय क्षेत्र है। इन क्षेत्रों में जंगली कुत्ते जैव विविधता को हानि और वन्य जीवों की प्रजाति को कम करने के साथ-साथ बड़े शिकारी जानवरों जैसे बर्फानी तेंदुए के साथ प्रतिस्पर्धा का कारण बन रहे हैं जिस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

      भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण कोलकाता के वैज्ञानिक डा. ललित कुमार शर्मा ने बताया कि अध्ययन के दौरान कैमरा ट्रैप, बिना किसी हस्तक्षेप के ट्रैल सैम्पलिंग और प्रश्नावली के माध्यम से लाहौल-पांगी प्रदेशों में जंगली कुत्तों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के लिए प्रयोग की गई।

       सीसीआईआर माॅडल के आधार पर जंगली कुत्तों की जनसंख्या का घनत्व 2.78 प्रति 100 वर्ग किलोमीटर पाया गया जिसका औसत घनत्व लाहौल और पांगी परिदृश्य में 1.4 से 5.5 प्रति वर्ग किलोमीटर है।

ये है आहार….

   मुख्य अरण्यपाल वन्यजीव सिक्योर हिमालय परियोजना के राज्य नोडल अधिकारी अनिल ठाकुर ने बताया कि भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार जंगली कुत्तों के मल के अध्ययन से पता चलता है कि जंगली कुत्तों के आहार में मारमोट, भरल और जंगली चूहे या कृंतक प्रजातियां शामिल हैं लेकिन आहार का मुख्य अंश पालतु जानवर है जो इस प्रकार के अध्ययन के लिए मुख्य बिंदु है।

आबादी नियंत्रित…    

   जंगली कुत्तों की जनसंख्या का घनत्व क्षेत्र में इतना अधिक नहीं है, परन्तु जंगली कुत्तों की समस्या को कम करने के लिए हिमालय परितंत्र में योजना तैयार करने का यह सही समय है।  उन्होंने कहा कि भविष्य में जंगली कुत्तों को वन्य जीवों पर प्रभाव का पता लगाने के लिए लंबी अवधि के अध्ययन विभिन्न आंकलन प्रोटोकोल के तहत भी किए जा जाएंगे।

      राज्य परियोजना अधिकारी सिक्योर हिमालय परियोजना मनोज ठाकुर ने कहा कि इस अध्ययन के आधार पर वन विभाग हिमाचल प्रदेश और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) अन्य विभागों और स्थानीय समुदायों के संगठन भारतीय प्राणी विज्ञान सर्वेक्षण जंगली कुत्तों के प्रबंध के लिए प्रस्तावित सुझावों को लागू करने के लिए, जंगली कुत्तों की नसबंदी  और लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां इस वर्ष मुख्य रूप से उच्च हिमालय क्षेत्रों में आरम्भ की जाएगी।

Filed Under: मुख्य समाचार, लाहौल और स्पीति, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Shimla News

गुड न्यूज़ : हिमाचल में कोरोना मुक्त हुआ लाहौल-स्पीति, 11 जिलों में 351 मरीज

January 31, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला,31 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश अब कोरोना मुक्त होने की तरफ बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत जनजातीय जिला से हुई है। लाहौल-स्पीति में सभी कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए हैं और यह जिला कोरोना से मुक्त हो गया है।

यहां पर दो संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है तथा अब कोई भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है। लाहौल-स्पीति में कोरोना के कुल 1258 मामले सामने आए हैं। जिनमें 1246 संक्रमित उपचार के बाद ठीक हुए हैं और 12 की मौत हुई है।

अब 11 जिलों में कोरोना के 351 सक्रिय मरीज हैं। मंडी जिला में कोरोना के सर्वाधिक 73 और बिलासपुर जिला में सबसे कम 5 सक्रिय मामले हैं। शिमला में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 52, चम्बा में 14, हमीरपुर में 16, कांगड़ा में 56, किन्नौर में 20, कुल्लू में 15, सिरमौर में 45, सोलन में 18 और ऊना में 37 है।

हिमाचल में जनवरी माह में कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित उपचार के बाद स्वस्थ भी हुए हैं। राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 97.67 फीसदी पहुंच गई है। गुड न्यूज़ : हिमाचल में कोरोना मुक्त हुआ लाहौल-स्पीति, 11 जिलों में 351 मरीज

हालांकि अलग बात ये है कि कोरोना से राहत के बीच पिछले 24 घण्टों में संक्रमण के 94 नए मामले दर्ज किए गए। इनमें मंडी में 44, किन्नौर में 19, कांगड़ा में 14, शिमला में 7, सिरमौर, सोलन व ऊना में 3-3 और बिलासपुर में 1 नया मामला शामिल है।

राज्य में कोरोना सैम्पल की जांच का आंकड़ा नौ लाख पार कर गया है। अब तक 9 लाख 28 हज़ार 519 सैंपलों की कोरोना जांच हो चुकी है। इनमें से अब तक 57,358 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 56,074 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब तक 967 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि हिमाचल में कोरोना संक्रमित पहले मरीज की पहचान पिछले साल 20 मार्च को हुई थी। मई तक हालात सामान्य थे। लेकिन जून से अगस्त तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती चली गई अक्टुबर और नवंबर के महीनों में कोरोना का जबरदस्त कहर रहा और कोविड अस्पतालों में बिस्तरों का अकाल पड़ गया था। वहीं अब अस्पताल खाली हो रहे हैं।

Filed Under: मुख्य समाचार, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Corona upadte of himachal, himachal news, Lahaul Spiti News

वाह हिमाचल पुलिस! बर्फ भेदकर निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाई गर्भवती, गूंजी किलकारी

January 30, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

शिमला, 30 जनवरी : ट्राइबल इलाके में माइनस तापमान। कंपकंपाती ऐसी ठंड, कोई भी घर के दरवाजे से बाहर नहीं आना चाहता। ऐसी परिस्थितियों में 28-29 जनवरी की रात लाहौल-स्पीति पुलिस का जवान दीपक बरगुल गांव में अपने घर पर नववर्ष का त्यौहार हालड़ा मनाने के मकसद से पहुंचा हुआ था। इसी बीच रात 10 बजे के आसपास उसे सूचना मिलती है कि मजदूरी करने वाली एक महिला की प्रसव पीड़ा का बांध टूट रहा है।

वाह हिमाचल पुलिस! बर्फ भेदकर निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाई गर्भवती, गूंजी किलकारी
गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाते कांस्टेबल दीपक

         इंसानियत का परिचय देते हुए कांस्टेबल दीपक ने गर्भवती महिला को केलांग अस्पताल पहुंचाने का फैसला ले लिया। इसके लिए अपनी निजी जिप्सी का इस्तेमाल किया। रात 10 बजे के आसपास बर्फ से लकदक कच्ची सड़क पर साहसिक ड्राईविंग के जरिए गर्भवती महिला को लेकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। इसके बाद डेढ़ घंटे का सफर अस्पताल पहुंचने का था। चूंकि कांस्टेबल दीपक निष्काम भाव से सेवा में लगे थे, लिहाजा कायनात ने भी साथ देना ही था। हालड़ा उत्सव छोड़कर कांस्टेबल के सिर पर एक ही फितूर सवार था कि किसी तरह महिला को अस्पताल पहुंचा दे। मेहनत उस वक्त रंग लाई, जब प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला ने अस्पताल पहुंचने के बाद एक बेटे को जन्म दिया।

         गौरतलब है कि लाहौल-स्पीति पुलिस में कांस्टेबल दीपक इस समय साइबर सैल में तैनात है। बरगुल गांव के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल दीपक की मानवता के कारण दो अनमोल जीवन सुरक्षित बच पाए हैं। हिमाचल पुलिस ने भी कांस्टेबल के इस सेवाभाव की प्रशंसा की है।

Filed Under: मुख्य समाचार, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Lahaul Spiti News

स्नो-फ़ेस्टिवल में दंग करने वाली बर्फ की कलाकृतियां, टेबल व कुर्सियां….    

January 30, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

केलांग, 30 जनवरी : स्नो-फ़ेस्टिवल के कार्यक्रम की कड़ी में छठे दिन के आयोजन में तकनीकी शिक्षा मन्त्री डॉ रामलाल मार्कण्डेय ने मुख्यातिथि के रूप में आज सिस्सु-शाशन गांव में ‘अडवेंचर, स्पोर्ट्स एंड टूरिस्म सोसाइटी’ सिस्सु के युवाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की। स्नो-फ़ेस्टिवल में दंग करने वाली बर्फ की कलाकृतियां, टेबल व कुर्सियां....    

       इसमें युवाओं के लिए छोलो व रस्साकस्सी की प्रतियोगिता सहित महिलाओं के लिए बुनाई प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ‘स्नो क्राफ्ट’ प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाई गई कृतियां सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। इसमें बर्फ़ से तैयार किए गए कुर्सी-मेज़ पर बिठाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। अन्य हिमकृतियों में बर्फ़ का बुद्ध प्रतिमा, छोरतेन, आईबेकस आदि सुन्दर व आकर्षक कृतियां रहीं। आज के कार्यक्रम में लगभग बीस दिन तक लाहौल घाटी पर्यटकों के लिए बन्द रहने के बाद खुली। आज सीस्सु में काफ़ी संख्या में पर्यटक बर्फ़ का आनंद लेने पहुच गए थे। डॉ मार्कण्डेय ने कई पर्यटकों से मुलाकात कर उनसे उनके अनुभव भी सुने। उन्होंने इस मौके पर यहां पहुँचे हुए पर्यटकों का खतक पहनाकर स्वागत किया। स्नो-फ़ेस्टिवल में दंग करने वाली बर्फ की कलाकृतियां, टेबल व कुर्सियां....    

       उन्होंने कहा कि इस फ़ेस्टिवल के माध्यम से समृद्ध ट्राइबल संस्कृति को एक मंच पर लाने व यहां के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है, और हर वर्ष मनाया जाएगा। डॉ मार्कण्डेय ने बताया कि हमें अपनी संस्कृति को मौलिक रूप में ही प्रस्तुत करना चाहिये। उन्होंने कहा कि ‘फ़ेस्टिवल ऑफ़ फ़ेस्टिवलस’ के प्रत्येक कार्यक्रम की वीडिओरेकॉर्डिग की जा रही है तथा इसे एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय सभी को पर्यटन के लिए होम स्टे की स्कीम का फ़ायदा उठाना चाहिए। स्थानीय युवक मंडल व महिला मंडल ने सभी को स्थानीय व्यंजनों मरचू, चिलड़ा, आलू, चटनी नमकीन चाय आदि भी परोसे। इस मौक़े पर सहायक आयुक्त राजेश भण्डारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Filed Under: लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Lahaul Spiti News

J&K को हरा हिमाचल की आइस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, काजा की 8 छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व

January 28, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

केलांग, 28 जनवरी : लाहुल स्पीति के काजा में बने प्राकृतिक आइस हाॅकी रिंक में प्रशिक्षित आठ  छात्राओं ने राष्ट्रीय खेलों में ब्रॉन्ज मैडल हासिल किया है। सभी खिलाड़ी बुधवार को काजा में पहुंचे। एडीएम काजा ज्ञान सागर नेगी विशेष तौर मौजूद रहे एडीएम ने सभी खिलाड़ियों को आशी पहना कर स्वागत किया। काजा के 15 बच्चों का चयन नेशनल  आइस हॉकी कैंप के लिए हुआ था। कैंप 1 जनवरी से 15 जनवरी तक गुलमर्ग में चला इसके बाद आठ छात्राओं का चयन हिमाचल टीम के लिए हुआ। हिमाचल टीम ने J&K की टीम को 13-0 से हराकर ब्रॉन्ज पदक हासिल किया।
J&K को हरा हिमाचल की आइस हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज, काजा की 8 छात्राओं ने किया प्रतिनिधित्व
सीएम के साथ विजेता टीम
          एडीएम ज्ञान सागर  नेगी ने सभी खिलाड़ियों  का होंसला बढ़ाया और बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बच्चे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय टीम में खेलते रहे। पहली बार आइस हॉकी  राष्ट्रीय स्तर पर  हिमाचल की टीम पदक जीत कर लाए। आप सभी को वजह से आज हिमाचल ने इतिहास रचा है। खेलों में उज्जवल भविष्य होता है। हम कामना करते है हमारी स्पीति की लड़कियां अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेले। इसके लिए आप सभी खिलाड़ी खूब मेहनत करो।
         इस मौके पर राष्ट्रीय कोच अमित बेरबाल ने कहा कि  स्पीति की लड़कियां आईस हाॅकी में पदक हासिल करके हमारे हौसलों को और मजबूत कर दिया है। इससे बच्चों में आइस हाॅकी के प्रति उत्साह बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि कुछ हमारे बच्चें राष्ट्रीय टीम के लिए भी चयनित हो। काजा में शुरू हुए कैंप में 30 बच्चों को हमने बेसिक आईस हाॅकी के लिए चय न किया था। हमारा लक्ष्य है कि स्पीति का वातावरण विंटर स्पोटर्स के लिए काफी अनुकुल है। यहां से बच्चें तैयार होकर राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा लें। मैं काजा प्रशासन का काफी आभारी हूं जिन्होंने बच्चों को बेसिक सुविधाएं मुहैया करवाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
        खिलाड़ियों के साथ तीन शिक्षक सोनम छोडन, लोबजंग छोजंम और छविंग दोरजे भी जा रहे है। इस मौके पर एसडीएम जीवन सिंह नेगी, डीएसपी सुशांत शर्मा, नायब तहसीलदार विद्या सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा
 कर्मा येषी खांडो उम्र 12 वर्ष, छेरिंग डोलमा 13 वर्ष, नवांग लामो 15 वर्ष, सोनम आंगमो 12 वर्ष, रिगजिन डोलमा उम्र 13, तेजिंन डोलमा,नवांग छुटिक, और सोनम देचेन है।

Filed Under: खेलकूद, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Lahaul Spiti News

काजा में 63.80% फीसदी मतदान

January 17, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

काजा, 17 जनवरी : काजा खंड के तहत दो पंचायतों में रविवार को शांतिपूर्वक तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। दोनों पंचायतों में कुल 1876 मतदाता थे। इनमे से  1197 ने मतदान किया। ऐसे में दोनों पंचायतों का कुल मतदान 63.80% रहा।  काजा खंड की काजा और खुरीक पंचायत में मतदान हुआ है। इसके अलावा 11 पंचायत पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए है।काजा में 63.80% फीसदी मतदान
      खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि काजा में तापमान माइनस 7 रविवार को रहा। लेकिन इसके बाबजूद लोगों ने मतदान में काफी रुचि दिखाई। दोनों पंचायतों में अच्छा मतदान हुआ है। नए मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। कोविड नियमों के तहत शांतिपूर्वक मतदान हुए है । मतगणना जारी हो चुकी है।
काजा पंचायत
काजा 1
कुल मतदान 243,
प्रतिशत=56.37%
काजा 2
कुल मतदान=169,
प्रतिशत= 53.84%
काजा 3
कुल मतदान=165,
प्रतिशत =66.06%
काजा 4
कुल मतदान=120, प्रतिशत= 55.83%
कूलिंग
कुल मतदान=165,
प्रतिशत=71.51%
काजा 6
कुल मतदान=106,
प्रतिशत=69.81%
काजा 7
कुल मतदान=149,
प्रतिशत= 55.70%
कुल मतदान=679
कुल मतदाता  1117
प्रतिशत=60.78%
खूरिक पंचायत।
रंगरिक वार्ड 1
कुल मतदान 100 प्रतिशत 68.44%
रंग रिक वार्ड 2
कुल मतदान 134 प्रतिशत 65.04%
रंग रिक वार्ड 3
कुल मतदान 112
प्रतिशत 69.13%
रंग रिक वार्ड 4
कुल मतदान 128 प्रतिशत 73.14%
रंग रिक वार्ड 5
कुल मतदान 44, प्रतिशत 68.24%

Filed Under: लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Lahaul Spiti News

स्पीति की केवल 2 पंचायतों में होंगे चुनाव, 13 में से 11 निर्विरोध 

January 7, 2021 by MBM News Network Leave a Comment

काजा, 07 जनवरी : कार्यालय निर्वाचन अधिकारी पंचायत व  खंड विकास स्पिति स्थित काजा में पंचायत चुनाव 2020-21 के तहत अब केवल खुरिक और काजा पंचायत में चुनाव होने है। खंड विकास स्पिति स्थित काजा की 13 पंचायतों में से 11 पंचायते निर्विरोध चुन ली गई है। इसके साथ ही 12 बीडीसी सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए है। मतदान 17 जनवरी को होगा और इसी दिन मतगणना होगी।स्पीति की केवल 2 पंचायतों में होंगे चुनाव, 13 में से 11 निर्विरोध 

इसके अलावा बीडीसी सदस्य के तीन पदों के लिए मतगणना 22 जनवरी को होगी। काजा खंड की 11 पंचायतों में बीडीसी सदस्य, प्रधान उप प्रधान व वार्ड सदस्य निर्विरोध चुन ली गई हैं। खंड विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप ने बताया कि स्पिति के लोगों ने मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि लोगों की राय है कि कोविड के चलते चुनाव करवाना काफी चुनौतीपूर्ण था। ऐसे में सर्वसम्मति से पंचायत प्रतिनिधियों का चुन लिया जाए।

कोविड में निर्विरोध पंचायतें चुन कर स्पिति क्षेत्र के लोगों ने काफी अच्छा संदेश दिया है। काजा और खुरीक पंचायत में विभिन्न पदो के लिए मतदान 17 जनवरी को आयोजित होगा। चुनावों में कोविड नियमों का पालन सख्ती से किया जा रहा है। स्पिति में भारी हिमपात हुआ है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया में कई परेशानियां पेश आ रही है। मगर प्रशासन पूरी तरह परेशानियों का समाधान कर रहा है। दोनेां पंचायतों में अधिक से अधिक मतदान हो इसी को लेकर प्रशासन कार्य कर रहा है।

ये चुने गए निर्विरोध
लोसर पंचायत प्रधान रिगजिन डोल्मा, उप प्रधान यांगचेन लामो और बीडीसी सदस्य नामग्याल लामो, हल पंचायत से प्रधान कडुक कलजंग, उप प्रधान तेजिंन सिलडोम बीडीसी केशंक डोल्मा, किब्बर पंचायत से प्रधान डोल्मा छेरिंग, उप प्रधान तंडुप छेरिंग और बीडीसी सिंडुक डोल्मा, लांगचा पंचायत प्रधान छेरिंग पालडोल, उप प्रधान  छेरिंग लामो बीडीसी आंगचुक टाकपा, डंकखर पंचायत प्रधान तेजिंन छोडन, उपप्रधान सर्व ज्ञयाचो बीडीसी सदस्य तिकित छोमो, लालुंग पंचायत प्रधान टशी डोलकर, उप प्रधान   बीडीसी सदस्य पदमा आग्मो , ग्यू पंचायत प्रधान पदमा दोरजे, उप प्रधान शिमेद दोरजे बीडीसी सदस्य कुंजुम यीशे , ताबो पंचायत प्रधान  थोरेल दोरजे,  उपप्रधान नवांग तंडुप, बीडीसी सदस्य तेजिंन, कुंगरी पंचायत प्रधान दोरजे तंडुप, उपप्रधान  सोनम नमग्याल, बीडीसी संडुप दोरजे सगनम पंचायत प्रधान देंगचेन जांग्मो, उप प्रधान गटुक सोनम, बीडीसी सदस्य कुजुंक छोमो, डैमुल प्रधान, छेरिंग गटुक , उप प्रधान यीशे डोल्मा को निर्विरोध चुना गया है।

इसके साथ ही काजा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य निविरोध चुने गए है। इनमें छेरिंग अंगदुई, रिंगजिम डोल्मा, नवांग छोजुम, रिजिन यूडोन, छबांग डोलकर और अमर सिंह है। इसके अलावा खुरिक पंचायत के वार्ड नंबर 1 से कलजग डोल्मा, वार्ड नबर चार से यंगचेन डोल्मा और वार्ड पांच से तेजिंन साक्या निविर्रोध चुन लिए गए है।

केवल दो पंचायतों में होगा चुनाव
स्पिति क्षेत्र के तहत केवल काजा और खुरिक पंचायत में चुनाव होगा। इसके अलावा 11 पंचायतें निर्विरोध चुन ली गई है। काजा प्रधान पद के लिए कलजंग पलटन और सोनम डोल्मा, उप प्रधान पद के लिए के लोटे, केशंग छुटुक,  बीडीसी सदस्य पद के लिए काजा 1 से टाकपा तोयतो और आंगचुक दोरजे काजा 2 से छेरिंग दिकित और कुमारी सोनम यंगचेन उम्मीदवार है। खुरिक पंचायत प्रधान पद के लिए सोनम डोलमा, देचेन आग्मो और लोबजंग लाछो उम्मीदवार है जबकि उप प्रधान पद के लिए कलजंग नामज्ञयाल, कलजंग तोपगे व संजीव कुमार उम्मीदवार है। इसके साथ ही बीडीसी सदस्य के लिए तेेजिन छोजोम, पदमा दिकित और लोबजंग लामो उम्मीदवार है। वार्ड नंबर दो से पंच पद के लिए सोग्ये डोल्मा और छेरिंग डोलकर, वार्ड नंबर तीन से छोडन और सोनम डोलमा चुनाव लड़ रही है।

Filed Under: मुख्य समाचार, राजनैतिक, लाहौल और स्पीति, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Lahaul Spiti News

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 7
  • Go to Next Page »

Primary Sidebar

National

शिमला : पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में गलत सवाल का कृपांक अंक

दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों की नहीं होगी परीक्षाएं

नई दिल्ली, 25 फरवरी : दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने फैसला किया है कि दिल्ली में कक्षा 3 से 8 तक पढ़ने वाले छात्रों को वार्षिक परीक्षाएं नहीं देनी होगी। दिल्ली सरकार ने यह फैसला दिल्ली के सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के लिए किया है। सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त […]

कोरोना की चुनौती : CBSE के सिलेबस में होगी कटौती

दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए CBSE ने घटाया सिलेबस

नई दिल्ली, 24 फरवरी : सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के छात्रों को राहत देते हुए सामाजिक विज्ञान सिलेबस कम कर दिया है। सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की सहूलियत के मद्देनजर सिलेबस में यह कटौती की है। रिवाइज्ड किया गया सिलेबस सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। 10वीं कक्षा में […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • नाहन : प्लीज, लौटा दो मेरा पर्स, चौगान के पास हुआ है गुम…
  • नालागढ़ में मोबाइल डीजल पंप, जहां मर्जी वहीं भरवाओ तेल…   
  • गाड़ी की डैशबोर्ड में छुपा कर ले जा रहे थे चिट्टा, पुलिस ने किया काबू 
  • #HPSSC : पोस्ट कोड 763 की लिखित परीक्षा का नतीजा जारी, क्लिक पर उपलब्ध…
  • हिमाचल में यहां सड़क निर्माण के विरोध में महिलाओं ने पीटा SDO… 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021