• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 

दिल्ली

नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की जेल, 34 साल पुराने रोडरेज केस में SC का फैसला 

May 19, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली, 19 मई : पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने रोडरेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई हैं। सजा काटने के लिए सिद्धू को हिरासत में लिया जाएगा। कोर्ट ने अपने 15 मई, 2018 के एक हजार रुपये के जुर्माने की सजा को बदल दिया है। जस्टिस एएम खानविलकर और जस्टिस संजय किशन कौल की बेंच ने ये फैसला सुनाया है। 

ये है मामला 

27 दिसम्बर 1988 को सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह संधू की पटियाला में कार पार्किंग को लेकर गुरनाम सिंह नाम के बुजुर्ग के साथ कहासुनी हो गई थी झगड़े में गुरनाम की मौत हो गई।  सिद्धू और उनके दोस्त रुपिंदर सिंह संधू पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।

पंजाब सरकार और पीड़ित परिवार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। साल 1999 में सेशन कोर्ट से सिद्धू को राहत मिली और केस को खारिज कर दिया गया। कोर्ट का कहना था कि आरोपी के खिलाफ पक्के सबूत नहीं हैं और ऐसे में सिर्फ शक के आधार पर केस नहीं चलाया जा सकता, लेकिन साल 2002 में राज्य सरकार ने सिद्धू के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपील की। 1 दिसम्बर 2006 को हाईकोर्ट बेंच ने सिद्धू और उनके दोस्त को दोषी माना। 

6 दिसम्बर को सुनाए गए फैसले में सिद्धू और संधू को 3-3 साल की सजा सुनाई गई और एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगा। सुप्रीम कोर्ट में अपील करने के लिए 10 जनवरी 2007 तक का समय दिया गया। दोनों आरोपियों द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई और 11 जनवरी को चंडीगढ़ की कोर्ट में सरेंडर किया गया। 12 जनवरी को सिद्धू और उनके दोस्त को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई।  सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद शिकायतकर्ता भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और सिद्धू को हत्या का दोषी करार देने की मांग की। 

अब अंतिम जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई है। बता दें कि साल 2022 क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए कुछ खास नहीं रहा। पहले उनके नेतृत्व में पंजाब में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा, इसके बाद उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया अब सिद्धू को जेल होना भी इसमें जुड़ गया है। 

Filed Under: दिल्ली, नेशनल

हिमाचल के डॉ. पंकज शर्मा दिल्ली में बने अतिरिक्त जिला न्यायाधीश

April 27, 2022 by MBM News Network

हमीरपुर, 27 अप्रैल : जिला हमीरपुर निवासी डॉ. पंकज शर्मा दिल्ली में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश बनें है। डॉ. पंकज पुत्र राम प्रकाश शर्मा गांव बहाल गलोड़ (हमीरपुर) के मूल निवासी  है। वह दिल्ली में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद पर प्रमोशन पाकर नियुक्त हुए।         

इससे पहले डॉ. पंकज शर्मा चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पटियाला हाउस कोर्ट न्यू दिल्ली में थे।यहां पर रहकर उन्होंने कई ऐतिहासिक फैसले दिए, जिसमें अंसल बंधुओं को 7 साल की सजा और अन्य केसों में भी कई महत्वपूर्ण फैसले दिए। जिस कारण उनके नाम की चर्चा पूरी दिल्ली में है, जिससे दिल्ली में रहने वाले सभी हिमाचलियों व हिमाचल में रहने वाले लोगों में खुशी की लहर है।

इस उपलब्धि के लिए हिमाचल के कई संस्थाओं ने डॉक्टर पंकज शर्मा को आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Filed Under: दिल्ली, युवा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi

हिमाचल के CM पर ‘आप’ का हमला, केजरीवाल बोले…हमारी नकल-फर्जी घोषणाएं

April 15, 2022 by MBM News Network

शिमला, 15 अप्रैल: हिमाचल के विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आम लोगों की नब्ज को टटोला। हर बार प्रतीकात्मक दिवसों के मौके पर सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों की घोषणाओं की उम्मीद रहती है, मगर इस बार जयराम ठाकुर ने पूरी तरह से हटकर घोषणाएं की।

इसी बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की तीखी टिप्पणियां भी आ गई हैं। अरविंद केजरीवाल ने टवीट कर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि हमारे मॉडल की नकल कर ली गई है।

 केजरीवाल ने टवीट् करते हुए लिखा कि दिल्ली की नकल करते हुए आज हिमाचल की भाजपा सरकार ने घोषणाएं की हैं। भाजपा ये ऐलान, तमाम भाजपा शासित राज्यों में करे, नहीं तो लोग मानेंगे कि ‘आप’ के खौफ से चुनाव से पहले की फर्जी घोषणाएं हैं, चुनाव के बाद ये वापस ले ली जाएंगी।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के केजरीवाल मॉडल ऑफ गर्वेनेस को हिमाचल ने कॉपी किया है। सिसोदिया ने कहा कि महज एक रोड़ शो से इतना फायदा हुआ है, तो सोचिए जब हिमाचल में आप की सरकार होगी तो आम जनता को कितना फायदा होगा।

आप प्रवक्ता ने कहा कि केजरीवाल को मुफ्त बिजली-पानी देने पर घेरने वाली भाजपा खुद मुफ्त का वादा कर रही है।
गौरतलब है कि 75वे हिमाचल दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने फ्री बिजली, पानी के अलावा निगम की बसों में महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट का ऐलान किया है।

उधर, हिमाचल के कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जयराम सरकार का बचाव करने का प्रयास किया है। भारद्वाज ने कहा कि सरकार जितना बोझ सहन कर सकती है, उतना ही कदम उठाया है। 125 यूनिट फ्री बिजली का प्रस्ताव पहले से था।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मुख्य समाचार, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, New Delhi, Shimla News

दिल्ली के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, हिमाचल में अनुराग ठाकुर को बनाया जा सकता है CM

April 7, 2022 by MBM News Network

शिमला, 7 अप्रैल : मंडी में दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों के रोड शो के बाद अब केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान सामने आया है। इसमें सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल मॉेडल ऑफ गर्वेनेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर बीजेपी हिमाचल में अपने नाकाम सीएम को हटाकर चार महीने के लिए अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा चाहे जो भी हथकंडा अपना ले, अब हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने का मन बना चुकी है। मौजूदा में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे व केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को 2022 का सीएम कैंडीडेट बनाने की अटकलें भी चल रही हैं।

केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर BJP हिमाचल में अपने नाकाम CM को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को CM बनाना चाहती है।

लेकिन भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने के लिए मन बना चुकी है

— Manish Sisodia (@msisodia) April 7, 2022

इसमें कोई दो राय नहीं है कि मौजूदा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की छवि साफ सुथरी रही है। आम आदमी पार्टी की बड़ी दिक्कत ये है कि हिमाचल में संगठन के नाम पर कुछ नहीं है। मंडी रोड शो में भी उना से ताल्लुक रखने वाले आप के प्रदेश अध्यक्ष के नदारद रहने की खबर है।

कुल मिलाकर ये जरूर है कि आम आदमी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव का माहौल अप्रैल में ही गर्मा दिया है। अमूमन राजनीतिक हलचल अगस्त के बाद ही शुरू होने की संभावना थी। माना ये भी जा रहा है कि पार्टी प्रत्याशियों के चयन में भी आम आदमी पार्टी सबसे आगे रह सकती है।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मंडी, मुख्य समाचार, राजनैतिक, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi, Shimla News

PM मोदी का फिर दिखा हिमाचल प्रेम, नेपाल के प्रधानमंत्री को राज्य की पेंटिंग भेंट

April 2, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली/शिमला, 2 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को एक बार फिर हिमाचल से प्रेम जगजाहिर हुआ है। कुछ अरसा पहले वाराणसी के पंडितों के लिए प्रधानमंत्री ने खास तरह की चप्पलों की व्यवस्था हिमाचल से ही करवाई थी। इसके अलावा भी विदेशों में हिमाचली टोपी का मान बढ़ा चुके हैं।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को हिमाचल प्रदेश की एक पारंपरिक ‘पहाड़ी स्कूल’ लघु पेंटिंग भेंट की। इसमें मानसून के मौसम में शाश्वत प्रेमियों राधा व कृष्ण को दर्शाया गया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक जीवन में काफी हिस्सा हिमाचल में बिताया है। बतौर भाजपा प्रभारी के नाते मोदी प्रदेश के कोने-कोने से बखूबी वाकिफ हैं।

लघु चित्रों की शैली में पहाड़ी लघु चित्रकला आम तौर पर उपयुक्त मोटाई प्राप्त करने के लिए कागज की चादरों के संयोजन से शुरू होती है। इसकी शुरूआत गहरे रंग के साथ होती है। आखिर में रंग बिछाए जाते हैं। पहाड़ी लघु चित्रकला 16वीं शताब्दी में उत्तरी राज्यों में पनपी।

स्कूल में सबसे पहले जीवित पेंटिंग ‘देव महात्म्य’ की पांडुलिपि है जो कला की प्रारंभिक राजपूत शैली को दर्शाती है। वर्तमान में ये पांडुलिपि शिमला संग्रहालय में संरक्षित है। बताते हैं कि 17वीं व 19वीं शताब्दी के बीच लघु चित्रकला अपनी चरम लोकप्रियता पर पहुंची।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, New Delhi, Shimla News

बुधवार को मिलेगी बैंक सुविधा, दो दिन की छुट्टी के बाद दो दिन की हड़ताल

March 27, 2022 by MBM News Network

दिल्ली, 27 मार्च: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ ट्रेड यूनियनों (Trade Unions) ने दो दिन के भारत बंद (Bharat Band) का ऐलान किया गया है। लिहाजा 28 और 29 मार्च को बैंक सेवाएं भी बंद रहेंगी। बैंक यूनियनों का कहना है कि सरकारी बैंकों के निजीकरण(Privatization of banks ) और बैंकिंग कानून अधिनियम 2021 को लेकर विरोध प्रदर्शन  होगा।

हड़ताल को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों को पहले ही सूचित कर दिया था। उन्होंने कहा है कि दो दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार व मंगलवार को भी बैंक सेवा न मिलने से ग्राहकों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसी बीच ट्रांसपोर्ट सेवा पर भी असर पड़ेगा। ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन किया है।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी, किसान विरोधी, जनता विरोधी और राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ हड़ताल (Strike) की जा रही हैं। बैंक यूनियन सरकारी बैंकों के निजीकरण को विरोध जताएंगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने 2021 के बजट में दो और सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi, New Delhi News

दिल्ली में सुलभ इंटरनेशनल का ‘अरुणोदय’ को सेल्यूट, 12.5 लाख नकद सहित प्रशस्ति पत्र

March 5, 2022 by MBM News Network

शिमला, 5 मार्च : क्यूटनेस से हर दिल में जगह बनाने वाले अरुणोदय शर्मा ने शनिवार को एक शानदार अवार्ड (Award) हासिल किया है। बेशक ही नन्हे बालक को हिमाचल सरकार ने उचित मंच पर सम्मानित न किया हो, लेकिन देश की राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सुलभ समाज सेवा संगठन (Sulabh International Social Service Organisation) ने 52वें स्थापना दिवस पर 12.5 लाख रुपए की नकद राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र (Letter of Appreciation) से सम्मानित किया है।

इस समारोह के दूसरे सत्र में पतंजलि योगपीठ के फाउंडर बाबा रामदेव ने भी वर्चुअली संबोधन किया। साथ ही अवार्ड हासिल करने वालों को बधाई दी।

बता दें कि सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना 52 साल पहले पदम भूषण (Padam Bhushan) डाॅ. बिंदेश्वर पाठक द्वारा एक गैर सरकारी संगठन के तौर पर की गई थी। ये संगठन 52 सालों से भारत को स्वच्छ व मानव मैला ढोने से मुक्त करवाने के लिए प्रयासरत है।
केबीसी के सीजन-13 के जरिए नन्हा बालक देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में करोड़ों के दिलों में जगह बनाने में सफल हुआ था।

इस समारोह में इतनी कम उम्र में ये सम्मान पाने वाला शायद सुलभ इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे युवा भी बन गया होगा। मंच पर जब संगठन के संस्थापक से अरुणोदय शर्मा ने 12.5 लाख के चैक सहित प्रशस्तिपत्र प्राप्त किया तो पंडाल में मौजूद माता-पिता के चेहरे पर खुशी तो झलक रही थी। साथ ही देश की नामी हस्तियां भी तालियां बजाने से खुद को नहीं रोक पाई।

इस मौके पर बिहार के गया में स्थित सैंट्रल यूनिवर्सिटी (Central University Gaya) के वाइस चांसलर (Vice Chancellor) कामेश्वर नाथ सिंह भी मौजूद रहे। अरुणोदय शर्मा ने अपने माता-पिता के साथ संगठन के संस्थापक डाॅ. पाठक को हिमाचली टोपी, शाॅल व हिमाचली स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद किया।

सुलभ इंटरनेशनल की अध्यक्ष पदमश्री उषा चैमार से भी अरुणोदय की खूब बातचीत हुई। उल्लेखनीय है कि इस समारोह में देश की कई नामी हस्तियों को सम्मानित किया गया। उधर, अरुणोदय शर्मा ने भी इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि वो देश को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान देंगे।

Filed Under: दिल्ली, मुख्य समाचार, युवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News

Breaking : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

March 4, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली, 04 मार्च :  पूर्व ऑस्ट्रेलियाई  क्रिकेटर एवं दिगज स्पिनर शेन वार्न का 52 साल की उम्र में निधन होने का समाचार मिला है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शेन वार्न को दिल का दौरा पड़ा हैं, जिस कारण शुक्रवार को उनका निधन हो गया। शेन वार्न थाईलैंड में मौजूद थे। यह भी बताया जा रहा है कि शेन वार्न अपने विला में मौजूद थे, जहां उन्हें बेसुध अवस्था में पाया गया। न्यूज़ एजेंसी ANI ने खबर की पुष्टि की है। 

Former Australian Cricketer Shane Warne dies of ‘suspected heart attack’, aged 52, says Fox Sports pic.twitter.com/cgocTvhLCC

— ANI (@ANI) March 4, 2022

दुनिया के महान स्पिनर में शुमार ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। विश्व क्रिकेट में हर स्पिनर उन्हें अपना रोल मॉडल माना करते हैं, ऐसे में महज 52 साल की उम्र में उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, हिमाचल प्रदेश Tagged With: National News In Hindi

घूसखोरी के मामले में NTPC लिमिटेड के प्रबंधक को तीन वर्ष की कठोर कारावास

February 23, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली, 23 फरवरी : सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश, रांची ने एनटीपीसी लिमिटेड, हजारीबाग (झारखंड) के तत्कालीन प्रबंधक सागर सिंह मीणा को दोषी ठहराया है। सीबीआई ने सागर सिंह मीणा के विरुद्ध 04.09.2020 को मामला दर्ज किया था, जिसमें मास्क, सेनेटाइजर, पीपीई किट आदि कोविड संबंधित सामग्रियों की आपूर्ति के लिए एनटीपीसी द्वारा भुगतान के बदले में शिकायतकर्ता से 7 लाख रुपए की रिश्वत की मांग का आरोप था।

बातचीत के दौरान, आरोपी ने शिकायतकर्ता से चैक के माध्यम से तीन लाख स्वीकार करने पर हामी भर दी। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को शिकायतकर्ता से चैक के माध्यम से तीन लाख रुपए के अनुचित लाभ की मांग करने एवं स्वीकार करने के दौरान रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी को सक्षम अदालत के समक्ष पेश किया गया था, इसमें आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

जांच के पश्चात, सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश की अदालत में  29.10.2020 को आरोप पत्र दायर किया।  ट्रायल के दौरान, 13 गवाहों का परीक्षण हुआ एवं 17 दस्तावेज/सामग्री को पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को कसूरवार पाया एवं उन्हें दोषी ठहराया। ये जानकारी सीबीआई के प्रवक्ता ने दी है।  

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi

NIA ने हिमाचल के IPS अरविंद नेगी को किया गिरफ्तार, लश्कर को गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप

February 18, 2022 by MBM News Network

नई दिल्ली/शिमला, 18 फरवरी : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने हिमाचल कैडर के आईपीएस अधिकारी अरविंद दिग्विजय सिंह नेगी को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी लश्कर-ए-तैयबा को एनआईए की गोपनीय सूचना लीक करने के मामले में हुई है।

हिमाचल लौटने से पहले लंबे अरसे तक अरविंद दिग्विजय सिंह अपनी सेवाएं राष्ट्रीय इन्वेस्टीगेशन एजेंसी में बतौर एसपी दे रहे थे। 6 नवंबर 2021 को लश्कर-ए-तैयबा के समर्थक ओवरग्राउंड वर्कर्स नेटवर्क के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। इसी मामले में आरोप था कि नेगी द्वारा ओवर ग्राऊंड वर्कर आतंकी संगठनों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।

National Investigation Agency (NIA) has arrested a former officer of the agency, in connection with Lashkar-e-Taiba (LeT) Over Ground Workers network case. Earlier, NIA had arrested six accused persons in the case.

— ANI (@ANI) February 18, 2022

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक नेगी से पहले एनआईए द्वारा 6 गिरफ्तारियां हो चुकी थी। नेगी के हिमाचल वापस लौटने के बाद एनआईए ने जांच तेज की थी। एनआईए के मुताबिक नेगी के ठिकानों पर छापेमारी में कई ऐसे दस्तावेज मिले, जो एनआईए की गोपनीय जानकारी से जुड़े हुए थे।

एनआईए ये भी दावा कर रही है कि अनेक सूचनाएं ओवरग्राउंड वर्कर तक या फिर आतंकी संगठन तक नेगी के माध्यम से ही पहुंचती थी। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में नेगी के एक कॉन्टैक्ट से भी एनआईए ने पूछताछ की थी। हाल ही में हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने नेगी को सुंदरनगर शराब प्रकरण में गठित की गई एसआईटी में भी शामिल किया था।

एनआईए के प्रवक्ता ने शुक्रवार देर शाम नेगी की गिरफ्तारी को लेकर भी जानकारी मीडिया से साझा की। प्रवक्ता ने ये भी कहा कि आईपीएस में नेगी का प्रमोशन 2011 में हुआ था।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल, मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, National News In Hindi

  • Go to page 1
  • Go to page 2
  • Go to page 3
  • Interim pages omitted …
  • Go to page 41
  • Go to Next Page »

Copyright © 2022